पूनम पांडेय को 'मौत का मज़ाक' पड़ा भारी! होगी FIR!

एक्ट्रेस पूनम पांडेय की मौत की खबर पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही।

पूनम पांडेय को 'मौत का मज़ाक' पड़ा भारी! होगी FIR!

Photo Credit: X/image shared by Poonam Pandey

एक्ट्रेस पूनम पांडेय की मौत की खबर शुक्रवार से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही।

ख़ास बातें
  • पूनम पांडेय को इस वक्त फैंस की नाराजगी झेलनी पड़ रही है।
  • AICWA ने एक्ट्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, और FIR की मांग की है।
  • विवेक अग्निहोत्री, कुशा कपिला, सैशा शिंदे ने सुनाई खरी-खोटी।
विज्ञापन
पूनम पांडेय की मौत की खबर ने सोशल मीडिया समेत पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया। 2 फरवरी को एक्ट्रेस और मॉडल की मौत की खबर जब सुबह फैली तो हर कोई हैरान रह गया। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतता गया, पूनम पांडेय की मौत की खबर एक मिस्ट्री में तब्दील हो गई। शाम होने तक उनके मैनेजर समेत पूरे परिवार का फोन बंद आने लगा। 

एक्ट्रेस पूनम पांडेय की मौत की खबर पूरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही। लेकिन दिन ढलते के साथ बॉडी के बारे में सवाल उठने लगे कि अगर मौत हुई है तो बॉडी कहां गई! ऐसे में इस खबर पर पूरा सस्पेंस बना रहा। लेकिन आज पूनम पांडेय ने सुबह एक वीडियो शेयर कर कहा कि वह जिंदा हैं। उनके इस पब्लिसिटी स्टंट की वजह से अब वह मुसीबत में पड़ती नजर आ रही हैं। AICWA ने एक्ट्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, और FIR की मांग की है। सोशल मीडिया हैंडल पर एसोसिएशन ने इस संबंध में पोस्ट भी शेयर किया है। 

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने मॉडल पूनम पांडे और उनके मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि मॉडल पूनम पांडेय की सर्वाइकल कैंसर के कारण मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झटका लगा। लेकिन मौत की खबर झूठी पाई गई। इससे पूनम पांडेय को श्रद्धांजलि देने वाले करोडों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। एसोसिएशन ने अनुरोध किया है कि पूनम पांडेय और उनके मैनेजर के खिलाफ सिर्फ पब्लिसिटी के लिए फेक न्यूज फैलाने के चलते FIR दर्ज की जाए। 

पूनम पांडेय की मौत की खबर झूठी पाए जाने पर मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने एक्ट्रेस के खिलाफ अपनी नाराजगी और गुस्सा जाहिर किया। विवेक अग्निहोत्री, कुशा कपिला, सैशा शिंदे आदि ने एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए काफी खरी-खोटी सुनाई है। कहा गया कि यह बेहद भद्दा मजाक था। मौत कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं होता है। पूनम पांडेय को इस वक्त फैंस के साथ-साथ AICWA की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में देखना होगा कि पूनम पांडेय इन सब का जवाब कैसे देती हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »