• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • आनंद महिंद्रा की नज़र में भारत के ये गांव हैं सबसे खूबसूरत, शेयर की बकेट लिस्ट!

आनंद महिंद्रा की नज़र में भारत के ये गांव हैं सबसे खूबसूरत, शेयर की बकेट लिस्ट!

आनंद महिंद्रा ने भारत में घूमने के लिए अपनी बकेट लिस्ट के तहत हिमाचल प्रदेश से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों को दिखाया है

आनंद महिंद्रा की नज़र में भारत के ये गांव हैं सबसे खूबसूरत, शेयर की बकेट लिस्ट!

आनंद महिंद्रा ने भारत में घूमने के लिए अपनी बकेट लिस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ख़ास बातें
  • पोस्ट में भारत के 10 सबसे खूबसूरत गांव दिखाए गए हैं।
  • इसमें हिमाचल प्रदेश का कल्पा, मेघालय का मावलिननॉन्ग तक भी शामिल है।
  • उनके फैंस इस लिस्ट के लिए बहुत उत्साहित हैं।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन अपने ट्विटर हैंडल पर एक से बढ़कर एक दिलचस्प पोस्ट करते रहते हैं। उनके 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर ट्विटर पर हैं जो उनके पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। आनंद महिंद्रा भी अपने फॉलोअर्स के लिए अच्छे रोचक पोस्ट करते रहते हैं। अबकी बार आनंद महिंद्रा ने भारत में घूमने के लिए अपनी बकेट लिस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनके फैंस इस लिस्ट के लिए बहुत उत्साहित हैं और आनंद महिंद्रा की पसंद से भी सरोकार रखते हैं। आइए आपको बताते हैं आनंद महिंद्रा ने किन खूबसूरत जगहों को इस लिस्ट में जगह दी है।

आनंद महिंद्रा ने भारत में घूमने के लिए अपनी बकेट लिस्ट के तहत हिमाचल प्रदेश से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों को दिखाया है जिनको देखकर आप भी अपने दांतों तले उंगली चबा लेंगे। आनंद महिंद्रा ने Colors Of Bharat नाम के पेज पर यह पोस्ट शेयर किया है जिसमें भारत के 10 सबसे खूबसूरत गांव दिखाए गए हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश का कल्पा, मेघालय का मावलिननॉन्ग तक भी शामिल है। ट्वीट के अनुसार, यह एशिया के सबसे स्वच्छ गांव है और  इसे "भगवान का अपना बगीचा" भी कहा जाता है। आप भी देखें ये खूबसूरत पोस्ट- 

इस लिस्ट में आनंद महिंद्रा ने केरल का कोल्लेंगोडे गाँव, तमिलनाडु का मथूर गाँव और कर्नाटक में स्थित वरंगा गाँव भी शामिल किया है। इनके अलावा पश्चिम बंगाल का गोरखे खोला, ओडिशा का जिरांग गांव, अरुणाचल प्रदेश का जीरो गांव और राजस्थान का खिमसर गांव भी उन खूबसूरत जगहों में शामिल है जहां आनंद महिंद्रा जाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में माणा, जिसे भारत के पहले गांव के रूप में नया नाम हाल ही में मिला है, का भी जिक्र यहां किया गया है। 

आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट के लिए लिखा है, "हमारे आसपास की इस सुंदरता ने मुझे निशब्द कर दिया ... भारत में यात्रा के लिए मेरी बकेट लिस्ट अब ओवरफ्लो हो गई है ...।" इस पोस्ट को अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसे अपनी ट्रेवल लिस्ट में शामिल करने के लिए लोगों ने पोस्ट को बुकमार्क भी कर लिया है। इसे 1700 से ज्यादा बार बुकमार्क किया गया है। आनंद महिंद्रा के पोस्ट पर उनके फैंस जमकर रिएक्शन देते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »