दुनिया भर में सबको इंटरनेट पहुंचाने की योजना में फेसबुक को बड़ी कामयाबी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 15 मार्च 2016 09:36 IST
सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक ने कृत्रिम बुद्धिमता (एआई-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक और संसाधनों के प्रयोग से समूची धरती को चिन्हित कर दुनिया के सबसे विस्तृत जनसांख्यिकीय नक्शे को बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है जिसकी मदद से सुदूर इलाकों में भी सस्ता इंटरनेट प्रसारित की जा सकेगी।

इससे लिए सबसे पहले फेसबुक के एआई दल ने भारत समेत 20 देशों के 2.16 करोड़ वर्गकिलोमीटर क्षेत्र के 14.6 अरब तस्वीरों की गणना की और इन देशों की मानव बस्ती का दुनिया का पहला विस्तृत नक्शा तैयार किया।
Advertisement

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने अपने नवीनतम पोस्ट में कहा, "यह हमारे दल की एक प्रभावशाली परियोजना है जिसके तहत सौर ऊर्जा से चलने वाली विमानों के माध्यम से धरती पर इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया कराई जाएगी। हमारे एआई दल ने इसका सटीक ढंग से पता लगाया कि सुदूर इलाकों में कहां-कहां लोग रहते हैं। क्योंकि कई बार जहां आंक ड़ों में लोगों की मौजूदगी बताई जाती है, वास्वविकता में वहां हमेशा लोग नहीं होते हैं।"

इस परियोजना में जिन 20 देशों की मानव आबादी को चिन्हित किया गया है उनमें अल्जीरिया, बुर्कीना फासो, कैमेरॉन, मिस्र, इथियोपिया, घाना, भारत, आइवरी कोस्ट, केन्या, मेडागास्कर, मैक्सिको, मोजाम्बिक, नाईजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, तुर्की, यूगांडा, यूक्रेन और उजबेगिस्तान शामिल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AI, Artificial intelligence, Facebook, Internet, Mark Zuckerberg, Social
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  2. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  4. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  5. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  6. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  7. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  8. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  9. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  10. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.