• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Facebook के 53 करोड़ यूज़र्स के फोन नंबर सहित अन्य निजी जानकारियां ऑनलाइन लिस्ट

Facebook के 53 करोड़ यूज़र्स के फोन नंबर सहित अन्य निजी जानकारियां ऑनलाइन लिस्ट

साइबरक्राइम इंटेलीजेंस कंपनी Hudson Rock के को-फाउंडर और सीटीओ Alon Gal ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि एक यूज़र ने निचले स्तर के एक हैकिंग फोरम में 533 मिलियन यानी 53 करोड़ फेसबुक यूज़र्स की निजी जानकारियों को पब्लिश कर दिया है।

Facebook के 53 करोड़ यूज़र्स के फोन नंबर सहित अन्य निजी जानकारियां ऑनलाइन लिस्ट

53 करोड़ यूज़र्स में 60 लाख भारतीय यूज़र्स का डेटा होने का भी दावा किया गया है

ख़ास बातें
  • Facebook यूज़र्स का एक विशाल डेटाबेस इस साल जनवरी में लीक हुआ था
  • अब इस डेटाबेस को सार्वजनिक किए जाने की खबर है
  • डेटाबेस में यूज़र्स का नाम, फोन नंबर, ई-मेल समेत कई जानकारियां शामिल
विज्ञापन
इस साल जनवरी में Facebook यूज़र्स की निजी जानकारियां कथित तौर पर बेची जा रही थी, जिसमें उनके फोन नंबर समेत कई अन्य निजी जानकारियां शामिल थी। इस डेटा को बेचने के लिए टेलीग्राम बॉट का इस्तेमाल किया गया था। हैक किए गए डेटाबेस में 533 मिलियन यानी 53 करोड़ यूज़र्स की जानकारी शामिल थी। इसमें 6 लाख से अधिक भारतीय यूज़र्स का डेटा भी शामिल था। अब एक साइबरक्राइम इंटेलीजेंस फर्म के को-फाउंडर का दावा है कि एक निचले स्तर के हैकिंग फोरम में इस डेटाबेस की जानकारियों को सार्वजनिक कर दिया गया है। इस बार इन जानकारियों को बेचा नहीं जा रहा, बल्कि ये खुलेआम उपलब्ध कराई गई हैं।

साइबरक्राइम इंटेलीजेंस कंपनी Hudson Rock के को-फाउंडर और सीटीओ Alon Gal ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि एक यूज़र ने निचले स्तर के एक हैकिंग फोरम में 533 मिलियन यानी 53 करोड़ फेसबुक यूज़र्स की निजी जानकारियों को पब्लिश कर दिया है। इस डेटाबेस में भारत समेत कुल 106 देशों का डेटा शामिल है। इसमें भारत के लगभग 60 लाख यूज़र्स का डेटा है। बता दें कि इस डेटाबेस के हैक होने की खबर इस साल जनवरी में सामने आई थी। उस समय इसे टेलीग्राम बॉट (Telegram Bot) के जरिए बेचा जा रहा था। हालांकि, अब यूज़र्स के डेटा को खुलेआम मुफ्त में सार्वजनिक करने की खबर है। इस डेटाबेस में यूज़र्स के फोन नंबर, फेसबुक आईडी, नाम, लोकेशन की जानकारी, जन्म तिथि, ई-मेल एड्रेस और यहां तक कि उनकी बायो (Bio) जैसी जानकारियां शामिल हैं।
 

Business Insider को दिए एक बयान में Facebook का कहना है कि (अनुवादित) 'ये डेटाबेस पुराना है और इसे स्क्रैप कर 2019 में [सिस्टम में आई] समस्या को फिक्स कर दिया गया था। हालांकि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ज्यादातर यूज़र्स अपने फोन नंबर, ई-मेल या कई निजी जानकारियों को वर्षों तक नहीं बदलते हैं। यदि ये डेटा साइबर क्रिमिनल्स के हाथ लगता है, तो करोड़ों यूज़र्स की जानकारियां खतरे में पड़ सकती है।

जनवरी में इस डेटाबेस के लीक होने की जानकारी भी सबसे पहले Alon Gal द्वारा दी गई थी। Gal ने ट्वीट के जरिए कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जसमें इस डेटाबेस में शामिल यूज़र्स के डेटा की जानकारियां देखी जा सकती है। इसके अलावा किस देश के कितने यूज़र्स इस डेटाबेस में शामिल है, इसकी जानकारी भी साझा की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »