Excitel के नए Cable Cutter प्लान Rs 550 से शुरू, 400Mbps इंटरनेट और ढेरों बेनिफिट्स!

कंपनी ने हैदराबाद में ये प्लान लॉन्च किए हैं

Excitel के नए Cable Cutter प्लान Rs 550 से शुरू, 400Mbps इंटरनेट और ढेरों बेनिफिट्स!

Photo Credit: Excitel

Excitel के नए Cable Cutter प्लान Rs 550 से शुरू हैं।

ख़ास बातें
  • इनमें 400Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलेगी।
  • साथ ही 300 लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा।
  • कंपनी के इन नए प्लान्स की शुरुआत 554 रुपये प्रति महीना से होती है।
विज्ञापन
Excitel ने अपने केबल कटर (Cable Cutter) प्लान्स का विस्तार किया है जिनके तहत कंपनी अब स्ट्रीमिंग सर्विसेज भी प्लान में ऑफर कर रही है। कंपनी ने केबल कटर प्लान्स के विस्तार के साथ तीन नए प्लान पेश किए हैं जो 550 रुपये से शुरू होते हैं। कंपनी ने हैदराबाद में ये प्लान लॉन्च किए हैं जिनके तहत कंपनी Amazon Prime, Disney+ Hotstar, Sony Liv, Zee5, Alt Balaji, Sun NXT, Aha समेत 30 अन्य OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट देखने का एक्सेस प्रदान करेगी। 
Excitel Cable Cutter प्लान्स के तहत यूजर्स अब क्षेत्रीय कंटेंट भी हाई क्वालिटी में देख पाएंगे साथ ही पॉपुलर और प्रीमियम ओटीटी का लाभ भी ले सकेंगे। प्लान यूजर को हाई स्पीड इंटरनेट का एक्सेस देंगे जिनमें 400Mbps तक स्पीड मिलेगी। साथ ही 300 लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलेगा। 

कंपनी के इन नए प्लान्स की शुरुआत 550 रुपये प्रति महीना से होती है। आइए आपको तीनों नए प्लान्स के बारे में विस्तार से बताते हैं कि इनमें कौन से OTT और चैनल्स को आप देख पाएंगे। बता दें कि ये प्लान कंपनी ने हैदराबाद के लिए ही लॉन्च किए हैं। 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Excitel



Cable Cutter: Wi-Fi + IPTV (Excitel TV)
यह प्लान 550 रुपये प्रति महीना के शुल्क के साथ आता है। 300 से ज्यादा पॉपुलर टीवी चैनल्स जैसे ईटीवी, जैमिनी एचडी, MAA, CN आदि का एक्सेस दिया गया है। इसमें यूजर को 200Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है। 

Cable Cutter: Wi-Fi + OTT
यह प्लान 719 रुपये प्रति महीना के शुल्क के साथ आता है। इसमें 37 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया गया है। इसमें यूजर को 300Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है। 

Cable Cutter: Wi-Fi + IPTV (Excitel TV) + OTT
यह प्लान 734 रुपये प्रति महीना के शुल्क के साथ आता है। साथ ही पॉपुलर चैनल्स जैसे स्टार स्पोर्ट्स एचडी, आज तक एचडी, ईटीवी एचडी आदि का एक्सेस दिया गया है। इसमें यूजर को 400Mbps तक इंटरनेट स्पीड मिलती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »