आग लगने के बाद भी Ola Electric के स्‍कूटरों की धूम, अप्रैल में बना नंबर-1 ब्रैंड

कंपनी का सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्‍कूटर Ola S1 Pro है। 10 कलर ऑप्‍शंस में आने वाले इस टू व्‍हीलर में 8.5kW की बैटरी मिलती है।

आग लगने के बाद भी Ola Electric के स्‍कूटरों की धूम, अप्रैल में बना नंबर-1 ब्रैंड

Ola S1 Pro सिंगल फुल चार्ज में स्कूटर 181 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकता है।

ख़ास बातें
  • इसने देश के नंबर-1 इलेक्ट्रिक ब्रैंड हीरो इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ दिया है
  • अप्रैल में ओला ने 12683 यूनिट्स की सेल की है
  • जबकि हीरो इलेक्ट्रिक ने पिछले महीने 6570 यूनिट की सेल की
विज्ञापन
इंडिया के इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर सेगमेंट में किसी ने सबसे ज्‍यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह है ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric)। कंपनी ने पिछले साल ई-स्‍कूटर लॉन्‍च करके कॉम्‍पिटिशन को मजबूत किया, लेकिन इस साल मार्च में उसके Ola S1 Pro स्‍कूटर में आग लगने की घटना ने चिंता बढ़ा दी। ऐसे वाकये कई और कंपनियों के साथ भी हुए, पर सबसे ज्‍यादा चर्चाओं में रही ओला इलेक्ट्रिक। सरकार ने इस मामले में जांच बैठा दी। तमाम अच्‍छे और बुरे अनुभवों से गुजरते हुए ओला इलेक्ट्रिक ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। ओला इलेक्ट्रिक देश की नंबर-1 ई-स्‍कूटर कंपनी बन गई है। बंगलूरू बेस्‍ड कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू करने के सिर्फ 5 महीनों में यह रिकॉर्ड बनाया है। उसने देश के नंबर-1 इलेक्ट्रिक ब्रैंड हीरो इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़ दिया है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस साल के चार महीनों में हीरो इलेक्ट्रिक ने 34,714 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है। इस तरह वह सबसे आगे है। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक ने अप्रैल 2022 के आखिर तक 26,817 यूनिट्स की सेल की है। लेकिन सिर्फ अप्रैल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो ओला ने 12683 यूनिट्स की सेल की है, जबकि हीरो इलेक्ट्रिक ने पिछले महीने 6570 यूनिट की सेल की। इस तरह अप्रैल महीने में ओला इलेक्ट्रिक देश का नंबर-1 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर ब्रैंड बन गई। माना जा रहा है कि यह फासला आने वाले महीनों में भी जारी रह सकता है। 

कंपनी का सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्‍कूटर Ola S1 Pro है। 10 कलर ऑप्‍शंस में आने वाले इस टू व्‍हीलर में 8.5kW की बैटरी मिलती है और यह तीन राइड मोड्स के साथ आता है जिसमें नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 40km/h की स्पीड तक यह केवल 3 सेकेंड में ही पहुंच जाता है। 

सिंगल फुल चार्ज में स्कूटर 181 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकता है। Ola S1 Pro में हिल होल्ड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रिमोट स्टार्ट एवं स्टॉप के अलावा लॉक-अनलॉक जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक सिस्टम दिया गया है। सीट के नीचे 36 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी इसमें दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Ola, ola sales april 2022, Ola S1 Pro, Hero Electric, ola sales
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  7. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  11. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »