दिल्‍ली में EV का रिकॉर्ड, बिक्री के मामले में डीजल और CNG गाड़‍ियों को पीछे छोड़ा

एक ट्वीट में दिल्ली के मुख्‍यमंत्री ने कहा, "मुझे खुशी है कि EV के 9% शेयर के साथ दिल्ली देश की EV राजधानी के रूप में उभर रही है। प्रदूषण में अपने योगदान को कम करने के लिए दिल्ली हर संभव प्रयास कर रही है।"

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 12:35 IST
ख़ास बातें
  • सितंबर से नवंबर के बीच दिल्‍ली में 82,626 यूनिट पेट्रोल गाड़‍ियां बिकीं
  • इसके बाद 9,540 यूनिट के साथ इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों का नंबर रहा
  • कुल 7,820 डीजल और 2,688 CNG गाड़‍ियां रजिस्‍टर की गईं

दिल्ली सरकार ने साल 2024 तक राजधानी में कुल गाड़‍ियों की बिक्री में 25 प्रतिशत हिस्‍सेदारी EV से लाने का लक्ष्‍य रखा है।

देशभर में इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की बिक्री जोर पकड़ रही है और राजधानी दिल्‍ली इस मामले में राष्‍ट्रीय औसत से आगे है। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक हालिया ट्वीट में यह बताया है। मुख्‍यमंत्री ने बताया है कि दिल्ली ‘भारत की EV (इलेक्ट्रिक वीकल) राजधानी' के रूप में उभर रही है। दिल्ली परिवहन विभाग ने दावा किया है कि राजधानी में इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की बिक्री बाकी देश की तुलना में छह गुना अधिक रही। इस साल सितंबर से नवंबर के दौरान दिल्ली में खरीदे गए दूसरे सबसे अधिक प्रकार की गाड़‍ियों में इलेक्ट्रिक गाड़‍ि‍यां हैं। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत का कहना है कि दिल्ली की प्रोग्रेसिव इलेक्ट्रिक वीकल पॉलिसी इस दिशा में बड़ी सफलता साबित हुई है।

एक ट्वीट में दिल्ली के मुख्‍यमंत्री ने कहा, "मुझे खुशी है कि EV के 9% शेयर के साथ दिल्ली देश की EV राजधानी के रूप में उभर रही है। प्रदूषण में अपने योगदान को कम करने के लिए दिल्ली हर संभव प्रयास कर रही है।"
Advertisement
दिल्ली सरकार के मुताबिक, बिक्री के मामले में पिछली तिमाही में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स ने CNG और डीजल गाड़‍ियों को पीछे छोड़ दिया है। सितंबर से नवंबर 2021 के बीच दिल्ली में बेची गईं कुल गाड़‍ियों में EV का शेयर 9.2 प्रतिशत था, जबकि EV बिक्री का राष्ट्रीय औसत 1.6 प्रतिशत था। पिछली तिमाही में दिल्ली में कुल 9,540 इलेक्ट्रिक गाड़‍ियां बेची गईं। 

दिल्ली सरकार ने यह भी दावा किया है कि इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की सेल हर महीने तेजी से बढ़ रही है। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने साल 2024 तक राजधानी में कुल गाड़‍ियों की बिक्री में 25 प्रतिशत हिस्‍सेदारी EV से लाने का लक्ष्‍य रखा है।   
Advertisement

हालिया आंकड़ाें पर नजर डालें, तो सितंबर से नवंबर के बीच 82,626 यूनिट पेट्रोल गाड़‍ियां दिल्‍ली में रजिस्‍टर्ड हुईं। इसके बाद इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों का नंबर रहा, जिनकी 9,540 यूनिट को रजिस्‍टर किया गया। बात करें डीजल और CNG गा‍ड़‍ियों की, तो कुल 7,820 डीजल और 2,688 CNG गाड़‍ियां रजिस्‍टर की गईं। इस तरह बिक्री के मामले में पेट्रोल गाड़‍ियों की बाद दूसरे नंबर पर इलेक्ट्रिक गाड़‍ियां रहीं। 

इन 9,540 इलेक्ट्रिक गाड़ि‍यों में से सितंबर में 2,873 EV की सेल हुई। अक्‍टूबर में 3,275 इलेक्ट्रिक गाड़‍ियां बिकीं, जबकि नवंबर में सबसे ज्‍यादा 3,392 EV गाड़‍ियों की सेल हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्‍ली सरकार की EV पॉलिसी ने राजधानी में इलेक्ट्रिक गाड़‍ियों की सेल को बढ़ाने में मदद की है। इसके तहत EV खरीदने पर रोड टैक्‍स और रजिस्‍ट्रेशन फीस से छूट दी गई है। 
Advertisement

दिल्‍ली सरकार ने पिछले साल EV पॉलिसी पेश की थी और रोड टैक्‍स व रजिस्‍ट्रेशन फीस में छूट देने वाला दिल्‍ली पहला राज्‍य थी। सरकार ने EV खरीदने पर लोगों को सब्‍सिडी भी दी,जो 10 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये के बीच थी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: electric vechiles, EV, Delhi, Sale, Arvind Kejriwal, delhi cm tweet

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.