• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Elon Musk की चेतावनी Tesla कर्मचारी ऑफिस में करें 40 घंटे काम, नहीं तो छोड़ दें कंपनी

Elon Musk की चेतावनी Tesla कर्मचारी ऑफिस में करें 40 घंटे काम, नहीं तो छोड़ दें कंपनी

यह ईमेल एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा उनके कर्मचारियों के लिए लिखा गया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह माना जाएगा कि आप नौकरी छोड़ना चाहते हैं।' रॉयटर्स के दो सूत्रों द्वारा इस ईमेल की पुष्टि की गई। 

Elon Musk की चेतावनी Tesla कर्मचारी ऑफिस में करें 40 घंटे काम, नहीं तो छोड़ दें कंपनी

Photo Credit: Reuters

एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर पर छाए रहते हैं।

ख़ास बातें
  • Tesla कर्मचारियों को ऑफिस में कम से कम 40 घंटे काम करना होगा।
  • कोरोना के बाद से दुनिया में अधिकतर वर्क फ्रॉम होम का कल्चर पनपा है।
  • एलन मस्क (Elon Musk) सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) हाल ही में ट्विटर के अधिग्रहण को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। जी हां दुनिया में अनोखे स्टाइल से व्यापार करने वाले एलन मस्क अब फिर से अपने नए बयान को लेकर फिर से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने कथित तौर पर मंगलवार की रात अपनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के कर्मचारियों को इमेल भेजकर कहा कि वह वर्क फ्रॉम हो खत्म करके ऑफिस से काम चालू कर दें या फिर नौकरी छोड़ दें। 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, Tesla के संस्थापक ने ईमेल में कहा कि 'Tesla के सभी कर्मचारियों को एक सप्ताह में कम से कम 40 घंटे ऑफिस में काम करना होगा। वहीं सोशल मीडिया पर उस इमेल का स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि यह एलन मस्क द्वारा उनके कर्मचारियों के लिए लिखा गया है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह माना जाएगा कि आप नौकरी छोड़ना चाहते हैं।' रॉयटर्स के दो सूत्रों द्वारा इस ईमेल की पुष्टि की गई। 

अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह ईमेल एलन मस्क की ओर से किया या है या नहीं। अब तक टेस्ला की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक स्टेटमेंट नहीं आया है। ट्विटर पर एक यूजर ने एलन मस्क को टैग किया और मेल से संबंधित सवाल पूछा। उसके बाद एलन ने कहा कि उन्हें कहीं और काम करने का दिखावा करना चाहिए।

आपको बता दें कि 2020 की शुरुआत से कोरोना अपने चरम पर आया और उसके बाद से ही दुनिया में अधिकतर वर्क फ्रॉम होम का कल्चर पनपा है। इस दौरान सेफ्टी को चलते सभी कारोबारों, स्कूल, कॉलेज समेत अन्य चीजों को बंद कर दिया गया था। सालों तक घर से ही काम हुआ है और घर से ही पढ़ाई हुई है। जब धीरे-धीरे स्थिति सुधरी तो फिर ऑफिस से काम होना शुरू हुआ है, ऐसे में कथित तौर पर एलन मस्क फिर से अपने कर्माचरियों को ऑफिस बुलाकर काम करवाना चाहते होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Tesla, Work From Home
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »