• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Elon Musk भारत में सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में, Jio और Airtel को मिल सकती है टक्कर

Elon Musk भारत में सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में, Jio और Airtel को मिल सकती है टक्कर

यदि Starlink के भारतीय टेलीकॉम बाज़ार में आने की बात सच होती है, तो निश्चित तौर पर यह BSNL, Airtel और Reliance Jio के लिए चिंता की बात होगी।

Elon Musk भारत में सैटेलाइट इंटरनेट प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में, Jio और Airtel को मिल सकती है टक्कर

SpaceX का Starlink प्रोजेक्ट सेटेलाइट के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट मुहैया कराता है

ख़ास बातें
  • SpaceX का Starlink प्रोजेक्ट सैटेलाइट के जरिए देता है ब्रॉडबैंड इंटरनेट
  • 50 से 150Mbps स्पीड करता है सपोर्ट
  • यदि भारत में हुआ शुरू, तो Jio, BSNL और Airtel को मिलेगी जबरदस्त टक्कर
विज्ञापन
दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क (Elon Musk) ऑटोमोबाइल और स्पेस सेक्टर में अपनी धाक जमा चुके हैं और अब इंटरनेट सर्विस देने के लिए टेलीकॉम सेक्टर में कूदने पर कथित तौर पर विचार कर रहे हैं। Tesla कंपनी के मालिक मस्क प्राइवेट स्पेस कंपनी SpaceX के एक अनूठे प्रोजेक्ट Starlink के जरिए भारतीय टेलीकॉम बाजार में क्रांति लाने की योजना बनाते प्रतीत होते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि SpaceX तेज़ी से बढ़ रही भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस शुरू कर सकते हैं। बता दें कि Starlink प्रोजेक्ट में कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के किसी भी कोने में इंटरनेट सर्विस दे सकती है। कंपनी का दावा है कि फिलहाल इस सर्विस के दुनिया भर में 10,000 एक्टिव यूज़र्स हैं।

CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क अपनी SpaceX कंपनी के Starlink प्रोजेक्ट को भारत भारत में लाने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट का कहना है कि मस्क की नज़र भारत और चीन की 1 ट्रिलियन मार्केट के ऊपर है। कंपनी दोनों देशों में इन-फ्लाइट इंटरनेट और मरीनटाइम सर्विसेस की मांग को भी पूरा करना चाहते हैं।

टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI ने पिछले साल अगस्त में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को बढ़ाने को लेकर एक कंसल्टेशन पेपर जारी किया था, जिसके जवाब में स्पेसएक्स सैटेलाइट गवर्नमेंट अफेयर के वाइस प्रेसिडेंट पैट्रिशिया कूपर (Patricia Cooper) ने कहा था कि यदि सरकार मंजूरी दे तो Starlink के हाई-स्पीड सैटेलाइट नेटवर्क की मदद से सभी भारतीयों को आने वाले समय में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह सर्विस देश के दूर-दराज़ के रिमोट क्षेत्रों में भी आराम से इंटरनेट मुहैया करा सकती है। कंपनी का दावा है कि फिलहाल इस सर्विस के दुनिया भर में 10,000 एक्टिव यूज़र्स हैं।

यदि Starlink के भारतीय टेलीकॉम बाज़ार में आने की बात सच होती है, तो निश्चित तौर पर यह BSNL (भारत फाइबर), Airtel (एयरटेल एक्सट्रीम) और Reliance Jio (जियो फाइबर) के लिए चिंता की बात होगी। फिलहाल इन तीनों कंपनियों का मोबाइल इंटरनेट और ब्रॉडबैंड बाज़ार में दबदबा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »