Tesla के फाउंडर Elon Musk बना रहे हैं इंसानी रोबोट, इसके होते नौकर की नहीं होगी जरूरत!

Tesla ने शुक्रवार को AI Day डिज़िटल इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपनी योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अगस्त 2021 15:03 IST
ख़ास बातें
  • Optimus कोडनेम से Tesla कर रही है एक रोबोट पर काम
  • इसका नाम होगा Tesla Bot
  • रोज़मर्रा के काम करेगा आसान

Tesla Bot आपके रोज़मर्रा के काम आसान बनाने के लिए डिज़ाइन होगा

इंसानों द्वारा टेक्नोलॉजी की मिसाल देने के लिए "दुनिया चांद पर पहुंच गई" कहना शायद कम होगा, क्योंकि यहां इंसानों ने इंसानों जैसे रोबोट बनाना शुरू कर दिया है। यूं तो अभी तक आपने कई रोबोट के बारे में सुना होगा या उन्हें देखा होगा, लेकिन इस दौड़ में दुनिया के जाने माने बिजनेस और टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) भी कूद गए हैं। मस्क ने बताया है कि उनकी टेस्ला कंपनी एक ह्यूमनॉयड रोबोट (Humanoid Robot) बना रही है, जो घर में नौकर की तरह काम करेगा। 

Tesla ने शुक्रवार को AI Day डिज़िटल इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर अपनी योजनाओं की जानकारी दी। कंपनी ने आगामी प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया, जो एक ह्यूमनॉइड रोबोट होगा। इस रोबोट में कंपनी ऑटो पायलट ड्राइवर असिस्टेंस का कुछ हिस्सा भी इस्तेमाल करेगी। इवेंट में इस रोबोट की एक झलक भी दिखाई गई। दिखने में यह रोबोट इंसानों की तरह ही लगता है। हालांकि, यह जरूरी नहीं की लॉन्च के समय भी इसका यही डिज़ाइन हो। 
Advertisement
 
Elon Musk का कहना है कि टेस्ला का यह रोबोट फ्रेंडली होगा और इंसानों के ऊपर हावी नहीं होगा। बता दें, एलन मस्क लंबे अर्से से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग पर काम करने वाले रोबोट को इंसानियत के लिए खतरा बताते आए हैं। Tesla का कहना है कि इस रोबोट का प्रोटोटाइप अगले साल तक तैयार कर लिया जाएगा। इस रोबोट को 5.8 फीट लंबा और 125 पाउंड (लगभग 57 किलो) भारी बनाया जाएगा, कुछ हद तक एक औसत इंसान की तरह। वर्तमान में इस रोबोट को ऑप्टिमस (Optimus) कोडनेम दिया गया है।

Musk ने बताया कि यह रोबोट एक तरह से पर्सनल असिस्टेंट होगा, जो आपके घर पर रोज़मर्रा के काम करने में सक्षम होगा। इसे ऑपरेट करने के लिए यूज़र आम वॉयस कमांड का इस्तेमाल कर सकेगा। उदाहरण के लिए आप इस रोबोट को ग्रॉसरी लाने के लिए कह सकते हैं या आप इससे आपकी कार को ठीक करने के लिए मदद मांग सकते हैं। इसका नाम Tesla Bot रखा जाएगा। इसकी टॉप स्पीड 5MPH (लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा) होगी।
Advertisement

फिलहाल इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की सटीक तारीख नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla Bot, Tesla Robot, Robot, Humanoid Robots
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  11. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.