• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Elon Musk का सबसे बड़ा प्रयोग, मोबाइल में सैटेलाइट से चलाएंगे इंटरनेट! अमेरिकी सरकार ने दिया 180 दिनों का टाइम

Elon Musk का सबसे बड़ा प्रयोग, मोबाइल में सैटेलाइट से चलाएंगे इंटरनेट! अमेरिकी सरकार ने दिया 180 दिनों का टाइम

Satellite Internet : पायलट प्रोग्राम आयोज‍ित करने के लिए स्‍टारलिंक को 14 जून तक यानी 180 दिनों का टाइम दिया गया है।

Elon Musk का सबसे बड़ा प्रयोग, मोबाइल में सैटेलाइट से चलाएंगे इंटरनेट! अमेरिकी सरकार ने दिया 180 दिनों का टाइम

अगर मोबाइल में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने का प्रयोग सफल होता है, तो कंपनी के लिए एक नया मार्केट खुल जाएगा।

ख़ास बातें
  • स्‍टारलिंक करने जा रही नया प्रयोग
  • सैटेलाइट से मोबाइल पर इंटरनेट चलाने का एक्‍सपेरिमेंट
  • अमेरिकी सरकार ने दिया 180 दिनों का टाइम
विज्ञापन
Elon Musk की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस ‘स्‍टारलिंक' (Starlink) के बारे में कौन नहीं जानता। पृथ्‍वी की निचली कक्षा में स्‍टारलिंक के सैटेलाइट्स का एक नेटवर्क तैयार किया जा चुका है, जिसके जरिए दुनिया के सुदूर इलाकों तक इंटरनेट पहुंचाया जा रहा है। काफी वक्‍त से ऐसी खबरें हैं कि स्‍टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस जल्‍द मोबाइल डिवाइसेज में पहुंच सकती है। एलन मस्‍क की कंपनी अमेरिका में टी-मोबाइल के साथ समझौता कर चुकी है। T-mobile के यूजर्स को सबसे पहले फोन में सैटेलाइट से इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी। 

अब PCMag की रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका के फेडरल कॉम्‍पिटिशन कमिशन ने स्‍टारलिंक को टी-मोबाइल के फोन्‍स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का एक्‍सपेरिमेंट करने की इजाजत दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार, पायलट प्रोग्राम आयोज‍ित करने के लिए स्‍टारलिंक को 14 जून तक यानी 180 दिनों का टाइम दिया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स ने एक्‍सपेरिमेंट की इजाजत मांगी थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। फ‍िलहाल कंपनी फ‍िक्‍स्‍ड सैटेलाइट डिश के जरिए ब्रॉडबैंड यूजर्स को सैटेलाइट इंटरनेट मुहैया करा रही है। अगर मोबाइल में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने का प्रयोग सफल होता है, तो कंपनी के लिए एक नया मार्केट खुल जाएगा। 

पिछले साल एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि स्‍टारलिंक और टी-मोबाइल ‘कवरेज एबव एंड बियॉन्ड' (Coverage Above and Beyond) नाम के एक प्रोजेक्‍ट पर काम कर रही हैं। इसका मकसद टी-मोबाइल कस्‍टमर्स को हर जगह स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करना है। 

मौजूदा समय में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी एक बड़ी समस्‍या है। खासतौर पर ग्रामीण और सुदूर इलाकों में लोगों को नेटवर्क की परेशानी से जूझना पड़ता है। सिग्‍नल नहीं मिलने से लोग बाकी दुनिया से कट जाते हैं। एलन मस्‍क इस समस्‍या को हल करते हुए स्‍टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस में एक और मील का पत्‍थर जोड़ना चाहते हैं। वह स्‍मार्टफोन्‍स में सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा लाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए अकेले अमेरिका में लगभग 500,000 वर्ग मील (1.3 मिलियन वर्ग किलोमीटर) इलाके में किसी भी टेलिकॉम ऑपरेटर का नेटवर्क नहीं है। इन जगहों पर सैटेलाइट इंटरनेट की सुविधा लोगों को एक-दूसरे से कनेक्‍ट कर सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »