बिजली बिल के नाम पर लूटे जा रहे हैं लाखों रुपये, इस तरह के SMS से रहें सावधान

ट्विटर पर यूजर्स की शिकायतों से पता चलता है कि पूरे भारत में बिजली बिल घोटालों में तेजी आई है। स्कैमर्स गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और ओडिशा सहित कई राज्यों में यूजर्स को टार्गेट कर रहे हैं।

बिजली बिल के नाम पर लूटे जा रहे हैं लाखों रुपये, इस तरह के SMS से रहें सावधान

ट्विटर पर यूजर्स की शिकायतों से पता चलता है कि पूरे भारत में बिजली बिल घोटालों में तेजी आई है

ख़ास बातें
  • ट्विटर पर कई शहरों से आ रही है यूजर्स की शिकायतें
  • गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और ओडिशा के लोगों को किया जा रहा हैं टार्गेट
  • Gadgets 360 ने स्कैमर द्वारा भेजे जा रहे इन SMS की जांच की है
विज्ञापन
भारत में बिजली उपभोक्ता स्कैमर्स का शिकार बन रहे हैं। स्कैम करने वाले यूजर्स को SMS या WhatsApp के जरिए मैसेज भेज रहे हैं कि उनका बिल बकाया है और अगर वे इसका भुगतान नहीं करते हैं, तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसमें एक फोन नंबर होता है, जो अनिवार्य रूप से स्कैमर को यूजर्स के साथ कॉन्टेक्ट स्थापित करने में मदद करता है। पिछले कुछ दिनों में इन घोटालों से कई यूजर्स को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

ट्विटर पर यूजर्स की शिकायतों से पता चलता है कि पूरे भारत में बिजली बिल घोटालों में तेजी आई है। स्कैमर्स गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और ओडिशा सहित कई राज्यों में यूजर्स को टार्गेट कर रहे हैं।
 
 
 

नकली मैसेज बिजली देने वाली कंपनी के SMS की नकल करता है और यूजर्स से एक खास फोन नंबर डायल करने के लिए कहता है। मैसेज में लिखा होता है कि यह नंबर बिजली अधिकारी का है। इसमें लिखा होता है कि यदि भुगतान नहीं किया गया,  तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसमें लंबित बिजली बिल के नाम पर एक अमाउंट भी दिया होता है।

Gadgets 360 ने पिछले कुछ दिनों में स्कैमर द्वारा भेजे जा रहे इन SMS को जांचा और पाया कि सभी मामलों में, मैसेज भेजे जाने के तुरंत बाद दिए गए फोन नंबर अनुपलब्ध हो गए।

कुछ मामलों में, पहली नजर में पकड़े जाने से बचने और एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाने के लिए स्कैमर्स को SMS हेडर का उपयोग करके नकली बिजली बिल अलर्ट संदेश भेजते देखा गया। हमने पाया कि हेडर आधिकारिक बिजली वितरकों से जुड़े नहीं थे। इसके बजाय उन्हें व्यक्तियों को सौंपा गया था - कुछ मामलों में बिहार और झारखंड के लोगों को।
 

महाराष्ट्र साइबर सहित एजेंसियों ने यूजर्स को ऐसे किसी भी मैसेज पर ध्यान न देने की जानकारी दी है। टीपी सेंट्रल ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPCODL) सहित बिजली विभागों ने भी बताया है कि वास्तविक डिस्कनेक्शन मैसेज में यूजर्स का कॉन्ट्रैक्ट नंबर (CA) नंबर होता है और इसमें आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर शामिल होना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electricity bill, Electricity bill scam
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »