अगले 2 साल में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत होगी बराबर : नितिन गडकरी 

नितिन गडकरी ने कहा कि अगले दो साल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत पेट्रोल गाड़ियों जितनी होगी। इसके ल‍िए भारत सरकार द्वारा दिए गए प्रोडक्‍शन लिंक्‍ड इंसेंटिव को धन्‍यवाद दि‍या जाना चाहिए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 नवंबर 2021 11:41 IST
ख़ास बातें
  • सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन डेनमार्क के एक वेबिनार में उन्‍होंने यह बात कही
  • बोले, सरकार का पूरा फोकस अब रिन्‍यूएबल सोर्सेज पर है
  • फ्यूल स्टेशनों और हाइवे पर लग रहे ईवी चार्जिंग पोर्ट का भी किया जिक्र

इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर जीएसटी पहले से ही सिर्फ 5 प्रतिशत है और लिथियम-आयन बैटरी की लागत भी घट रही है।

आने वाला जमाना इलेक्ट्रिक वीकल्‍स का है, ये तो हम जानते ही हैं, लेकिन अगर कोई कहे कि ये जमाना दो साल बाद ही आ रहा है तो? जी हां, केंद्रीय परिवहन मंत्री नि‍तिन गडकरी का एक बयान पढ़कर आपको भी यह महसूस होगा कि अगले दो साल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का जमाना आने वाला है। 

सस्टेनेबिलिटी फाउंडेशन, डेनमार्क की ओर से आयोजित एक वेबिनार के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अगले दो साल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत पेट्रोल गाड़ियों जितनी होगी। उन्‍होंने कहा कि इसके ल‍िए भारत सरकार द्वारा दिए गए प्रोडक्‍शन लिंक्‍ड इंसेंटिव को धन्‍यवाद दि‍या जाना चाहिए। फ्यूल स्टेशनों और प्रमुख राजमार्गों पर ईवी चार्जिंग पोर्ट के इंस्‍टॉलेशन का भी इसमें प्रमुख योगदान होगा।
Advertisement
 
केंद्रीय मंत्री का यह स्‍टेटमेंट इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है, क्योंकि बिक्री के मामले में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स को अभी तेजी दिखानी है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट बताती है कि वित्त वर्ष 2020-21 में इलेक्ट्रिक वीकल्‍स का देश के कुल वाहनों की बिक्री में सिर्फ 1.3 फीसदी योगदान था, लेकिन प्रोडक्‍शन में बढ़ोतरी और इलेक्ट्रिक गाडि़यों की लागत में कमी से ईवी की बिक्री में बढ़ोतरी होनी चाहिए।

भारत ने पहले से ही प्राइवेट कारों के मामले में 30 प्रतिशत इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री, कमर्शल गाड़ियों के लिए 70 प्रतिशत इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री, बसों के लिए 40 प्रतिशत इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री और टू व थ्री वीलर वीकल्‍स के लिए 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री की योजना बनाई थी। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा है कि सरकार न केवल देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पहुंच पर फोकस कर रही है, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रही है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के चार्जिंग स्टेशनों को रिन्‍यूएबल सोर्सेज से पावर मिले, ना कि कोयले से।
Advertisement

गडकरी ने कहा कि दो साल के अंदर इलेक्ट्रिक वीकल्‍स की लागत उस स्तर तक आ जाएगी, जो उनके पेट्रोल वैरिएंट के बराबर होगी। इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर जीएसटी पहले से ही सिर्फ 5 प्रतिशत है और लिथियम-आयन बैटरी की लागत भी घट रही है। सरकार ने पहले ही पेट्रोल पंपों में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की अनुमति देने के लिए एक नीति तैयार की है। दो साल में पूरे भारत में बहुत सारे ईवी चार्जिंग पॉइंट होंगे। गडकरी ने आगे कहा कि कोयला आधारित बिजली के उत्पादन में अब कोई फायदा नहीं है और उनकी सरकार का पूरा फोकस अब सौर, ज्वार, पवन ऊर्जा और बायोमास जैसे रिन्‍यूएबल सोर्सेज पर है।
Advertisement

उनका यह भी मानना है कि घरों, मॉल और ऑफ‍िसेज में सौर पैनल सिस्टम के जरिए ईवी चार्जिंग मिलने से इलेक्ट्रिक गाडि़यों को अधिक किफायती बनाया जा सकेगा। रिन्‍यूएबल एनर्जी कैपिसिटी के मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.