इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बैटरी में विस्‍फोट, 80 साल के बुजुर्ग की मौत, 3 घायल

यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जब बैटरी को चार्ज किया जा रहा था।

इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बैटरी में विस्‍फोट, 80 साल के बुजुर्ग की मौत, 3 घायल

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

पुलिस ने Pure EV के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है।

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स में लग रही आग की घटनाएं अब जानलेवा साबित हो रही हैं
  • तेलंगाना के निजामाबाद जिले की घटना ने चिंता बढ़ा दी है
  • सरकार ने भी जांच कमिटी बनाने की बात कही है
विज्ञापन
देश में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स में लग रही आग की घटनाएं अब जानलेवा साबित हो रही हैं। घटना तेलंगाना के निजामाबाद जिले की है। यहां एक घर के अंदर रखी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट होने से 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जब बैटरी को चार्ज किया जा रहा था। रामास्वामी नाम के एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। अपने पिता को बचाने की कोशिश में प्रकाश, प्रकाश की पत्‍नी कृष्णवेनी और बुजुर्ग की पत्‍नी कमलम्मा को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि प्रकाश, कथित तौर पर एक साल से EV स्कूटर को इस्तेमाल कर रहे थे।

जिस स्‍कूटर की बैटरी में विस्‍फोट हुआ, वह Pure EV का बताया जा रहा है। पुलिस ने Pure EV के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज किया है। रिपोर्टों के अनुसार, Pure EV ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसे इस घटना पर गहरा खेद है और वह पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

कंपनी ने कहा है कि उसके डेटाबेस में यूजर के व्‍हीकल की सर्विस या बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं है। कंपनी जांच कर रही है कि इस इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को सेकंड हैंड सेल के जरिए तो नहीं खरीदा गया था। 
 

एक ओर सरकार इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स को प्रमोट करने की कोशिशें कर रही है, जबकि इनमें लग रही आग की घटनाएं सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा रही हैं। बीते दो महीनों में इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों में आग लगने के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें Pure EV से लेकर ओला इलेक्ट्रिक और ओकिनावा के ई-स्‍कूटर आग की चपेट में आए हैं।  

इस बीच, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि एक एक्‍सपर्ट कमिटी इलेक्ट्रिक गाडि़यों से जुड़े हादसों की जांच करेगी। बाकी उपायों के साथ-साथ भारी जुर्माने पर भी बात की जाएगी, जिससे एक सख्‍त मैसेज जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि हमने इन घटनाओं की जांच करने और जरूरी कदम उठाने के लिए एक्‍सपर्ट कमिटी का गठन किया है।
 

पिछली घटनाओं की बात करें, तो तेलंगाना में ही Pure EV के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में आग लगने का मामला बीते दिनों सामने आया था। इससे जुड़ा वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है। 18 अप्रैल को शेयर किए गए इस वीडियो को देखने से पता चलता है कि स्‍कूटर में आग नीचे की तरफ से लगी, जहां बैटरी सेटअप होती है। इसने पूरे स्‍कूटर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में हुए नुकसान की फ‍िलहाल जानकारी नहीं है। यह घटना तेलंगाना के वारंगल की बताई जा रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »