अप्रैल में Tata Motors ने बेचीं सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारें, 1.15 करोड़ की BMW iX भी बनी पसंद

बात करें नंबर-2 की, तो उस पर कायम है एमजी मोटर इंडिया। कंपनी ने इस साल अप्रैल में 245 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल में बेची गईं 148 इलेक्ट्रिक कारों से 65.54 फीसदी ज्‍यादा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 जून 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल अप्रैल के मुकाबले इस साल अप्रैल में सेल बढ़ी
  • 260.13 फीसदी ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकीं अप्रैल 2022 में
  • कुल बिक्री का 83.81 फीसदी हिस्‍सा टाटा मोटर्स के कब्‍जे में

BMW ने अप्रैल में 17 कारें बेचीं। वह iX को ऑफर कर रही है, जिसके दाम सवा करोड़ रुपये के आसपास हैं।

इलेक्ट्रिक गाड़ि‍यां नई उम्‍मीद हैं, जो लोगों के पेट्रोल-डीजल खर्च को खत्‍म करने के ख्‍वाब दिखाती हैं। लोग भी इन पर दांव लगा रहे हैं, इसी वजह से देश में इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर्स की सेल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई है। कुछ ऐसा ही इलेक्ट्रिक कार इंडस्‍ट्री के मामले में भी है। आंकड़े बताते हैं कि इस साल अप्रैल में कुल इलेक्ट्रिक पीवी सेल्‍स 2150 यूनिट रही, जो पिछले साल बेची गई 597 यूनिट की तुलना में 260.13 फीसदी ज्‍यादा है। इसे और आसान तरीके से समझना हो, तो देश में अप्रैल 2021 में जितनी इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं, उससे 260 फीसदी ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारें इस साल अप्रैल में बिकी हैं। हालांकि इस साल मार्च में 3,624 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जिस ह‍िसाब से अप्रैल महीने में बिक्री में 40.67 फीसदी की गिरावट आई है। 

rushlane ने अपनी रिपोर्ट में अप्रैल महीने में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री को सामने रखा है। बताया है कि देश में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स (Tata Motors) का एकछत्र राज है। देश में अप्रैल में जितनी इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, उनमें 83.81 फीसदी टाटा मोटर्स के मॉडल थे। कंपनी ने 1802 इलेक्ट्रिक कारों की सेल की। पिछले साल अप्रैल में कंपनी ने 429 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की सेल की थी। इस हिसाब से उसने 320.05 फीसदी की सालाना सेल ग्रोथ दर्ज की है। हालांकि कंपनी ने इस साल मार्च में 3,435 इलेक्ट्रिक कारें बेची थीं। इस तरह अप्रैल 2022 में उसने 47.54 फीसदी की गिरावट देखी है। कंपनी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में नेक्सॉन ईवी, टिगोर ईवी और नेक्सॉन ईवी मैक्स बेच रही है और उसकी मार्केट हिस्‍सेदारी 83.81 फीसदी पर बनी हुई है। 
Advertisement

बात करें नंबर-2 की, तो उस पर कायम है एमजी मोटर इंडिया। कंपनी ने इस साल अप्रैल में 245 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल में बेची गईं 148 इलेक्ट्रिक कारों से 65.54 फीसदी ज्‍यादा है। कंपनी ने मार्च में 95 इलेक्ट्रिक कारें बेची थीं। इस तरह उसने 157.89 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ZS EV के जरिए मार्केट में दांव लगा रही है और इस साल 10 लाख रुपये की रेंज में इले‍क्ट्रिक कार लॉन्‍च कर सकती है। 

बात करें ह्यूंदै (Hyundai India) की इलेक्ट्रिक कारों की, तो कंपनी ने इस साल अप्रैल में 23 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल में बेची गईं 10 ईवी से दोगुना अधिक है। कंपनी ने इस साल मार्च में 18 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। इस हिसाब से अप्रैल में उसे सेल में ग्रोथ देखी है। फ‍िलहाल कंपनी Kona EV ऑफर कर रही है। इस साल के आखिर तक वह Ioniq 5 को इंडिया में लॉन्‍च कर सकती है। वहीं, महिंद्रा (Mahindra) की सेल इस साल अप्रैल में 13 इलेक्ट्रिक कारों तक पहुंच गई, जो पिछले साल अप्रैल में 4 यूनिट तक थी। हालांकि कंपनी ने मार्च में 18 इलेक्ट्रिक कारें बेची थीं, जिस हिसाब से उसे गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी अभी eVerito इलेक्ट्रिक कार ऑफर कर रही है और आने वाले महीनों में दो और मॉडल लॉन्‍च कर सकती है। 
Advertisement

लग्‍जरी कार कंपनियों की बात करें, तो BMW ने अप्रैल में 17 कारें बेचीं। वह iX को ऑफर कर रही है, जिसके दाम सवा करोड़ रुपये के आसपास हैं। कंपनी ने मार्च में इस मॉडल की 9 इलेक्ट्रिक कारें बेची थीं यानी उसने भी अप्रैल में सेल ग्रोथ दर्ज की है। मर्सडीज बेंज (Mercedes Benz India) ने अप्रैल में 10 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं। वह EQC ऑफर करती है, जिसके दाम 95 लाख रुपये के आसपास हैं। ऑडी इंडिया ने अप्रैल में 8 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, लेकिन उसकी सेल ग्रोथ 50 फीसदी कम हुई है। कंपनी के पास etron और etron GT मॉडल हैं, जिनके दाम एक करोड़ रुपये से शुरू होते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  3. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  4. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  5. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  8. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  9. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  10. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.