खड़े-खड़े जलकर खाक हुईं 7 इलेक्ट्रिक बाइक्स, चार्जिंग के दौरान हुई घटना

शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि ज्यादा चार्ज होने के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ होगा जिससे आग लग गई और सात बाइक जल कर खाक हो गईं।

खड़े-खड़े जलकर खाक हुईं 7 इलेक्ट्रिक बाइक्स, चार्जिंग के दौरान हुई घटना
ख़ास बातें
  • महाराष्ट्र से इलेक्ट्रिक बाइक्स में आग लगने की खबर सामने आ रही है।
  • एक शोरूम में 7 इलेक्ट्रिक बाइक सोमवार रात चार्जिंग के दौरान जल गईं।
  • ज्यादा चार्ज होने के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ होगा जिससे आग लग गई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र से इलेक्ट्रिक बाइक्स में आग लगने की खबर सामने आ रही है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में एक शोरूम में रखी हुई कम से कम 7 इलेक्ट्रिक बाइक सोमवार रात चार्जिंग के दौरान जल गईं। हालांकि घटना में व्यक्ति के घायल होने की कोई खबर नहीं है। यह घटना मार्केट यार्ड के गंगाधाम इलाके के पास स्थित एक ई-बाइक शोरूम पर हुई। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी के मुताबिक, बाइक्स को चार्ज करने के लिए प्लग किया गया था। शुरुआती जांच से पता चल रहा है कि ज्यादा चार्ज होने के चलते शॉर्ट सर्किट हुआ होगा जिससे आग लग गई और सात बाइक जल कर खाक हो गईं।

उन्होंने कहा कि "हमें रात करीब 8 बजे एक फोन आया। 4 वॉटर टेंडर्स की मदद से आग पर काबू पाया गया।" अप्रैल की बात करें तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कंपनियों से सभी खराब व्हीकल्स को रिकॉल करने के लिए एडवांस एक्शन लेने का आग्रह किया, यहां तक ​​​​कि उन्होंने कहा कि मार्च, अप्रैल और मई के महीनों में तापमान बढ़ने पर ईवी बैटरी के साथ कुछ दिक्कत है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यह भी माना है कि देश की ईवी इंडस्ट्री की अभी शुरुआत हुई है और इस बात पर जोर दिया कि सरकार कोई बाधा नहीं डालना चाहती।

गडकरी ने रायसीना डायलॉग में कहा कि "सिक्योरिटी सरकार के लिए सबसे पहले है और मानव जीवन के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।" मंत्री का बयान इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कई घटनाओं और लोगों की मौत और गंभीर चोटों के बात आया है। राइड-हेलिंग ऑपरेटर ओला की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी शाखा द्वारा लॉन्च किए गए एक ई-स्कूटर में पुणे में आग लगने के बाद सरकार ने मार्च में जांच के आदेश दिए थे।

सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, सेंटर फॉर फायर एक्सप्लोसिव एंड एनवायरनमेंट सेफ्टी (CFEES) को आग लगने की घटनाओं की जांच करने के लिए कहा गया है और उन कारणों का पता करने के लिए कहा गया है, जिनकी वजह से आग लगी है और उपचारात्मक उपाय भी सुझाने के लिए कहा गया है। मंत्रालय ने सीएफईईएस को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के उपायों पर अपने सुझावों के साथ निष्कर्षों को साझा करने के लिए भी कहा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Bike, Electric Bikes Fire, Maharashtra
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  2. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  3. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  4. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  5. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  8. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  9. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  10. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »