मुंबई की सड़कों पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक एयर-कंडीशन्ड डबल-डेकर बस, फोटो हुई वायरल

BEST के अधिकारियों का कहना है कि बसों के निर्माता सबसे पहले गुरुवार सुबह दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के पास एक समारोह में उनका अनावरण करेंगे और फिर उन्हें बेस्ट उपक्रम को सौंप देंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अगस्त 2022 18:37 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक एंड रेड डबल डेकर बस और ब्लू कलर सिंगल डेकर बस की तस्वीरें हुई वायरल
  • BEST ने एक निजी कंपनी को 900 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति का ठेका दिया है
  • 50 प्रतिशत बसें मार्च 2023 तक और शेष उसके बाद होगी उपलब्ध

BEST ने एक निजी कंपनी को चरणों में 900 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति का ठेका दिया है

हाल ही में इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर कदम बढ़ाते हुए BEST ने मुंबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेड़े में और इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने का फैसला लिया था और अब, BEST ने देश में पहली वातानुकूलित डबल डेकर बस सहित दो नई इलेक्ट्रिक बसें गुरुवार को अपने बेड़े में शामिल कर ली है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, आज ऐप-आधारित प्रीमियम बस सर्विस के लिए सिंगल डेकर इलेक्ट्रिक बस और दक्षिण मुंबई में NCPA में आयोजित होने वाले एक समारोह में डबल डेकर वातानुकूलित बस लॉन्च की गई है।

बेस्ट के अधिकारियों ने PTI को बताया था कि बसों के निर्माता सबसे पहले गुरुवार सुबह दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के पास एक समारोह में उनका अनावरण करेंगे और फिर उन्हें बेस्ट उपक्रम को सौंप देंगे। ब्लैक एंड रेड डबल डेकर बस और ब्लू कलर सिंगल डेकर बस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, बेस्ट ने एक निजी कंपनी को चरणों में 900 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति का ठेका दिया है। इनमें से 50 प्रतिशत बसें मार्च 2023 तक और शेष 50 प्रतिशत उसके बाद आने की उम्मीद है। इस कुल आर्डर की कीमत 3675 करोड़ रुपये है, जो भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के इतिहास में आज तक का सबसे बड़ा आर्डर है। ओलेक्ट्रा ने कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के दौरान इन बसों की मरम्मत का भी जिम्मा लिया है। यह बसें सिंगल चार्ज पर लगभग 200 किमी तक चल सकती हैं।  इसके अलावा, मुंबई में सार्वजनिक परिवहन सेवा प्रदाता ने शहर में प्रीमियम ऐप-आधारित सार्वजनिक परिवहन शुरू करने की योजना बनाई है।

अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अपनी सीट बुक करनी होगी और उन्हें इस प्रीमियम सेवा के लिए पारंपरिक बसों की तुलना में अधिक किराया देना पड़ सकता है।
Advertisement

इससे अलग, आपको बता दें कि हाल ही में समाचार एजेंसी ANI ने बताया था कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली वासियों के लिए 150 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की है। दिल्ली में वर्तमान में इन बसों के रखरखाव के लिए दो ई-बस डिपो मुंडेला कलां और रोहिणी सेक्टर 37 हैं। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की पहली इलेक्ट्रिक बस को जनवरी में शुरू की गई थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था कि ऐसी 300 इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शामिल की जाएंगी। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और इस्तेमाल पर इस समय अधिक जोर दिया जा रहा है, जो कि पर्यावरण और पैसों की बचत दोनों के लिए ही बेहतर है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BEST, BEST buses, BEST Electric Buses, electric buses

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.