• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 120 km रेंज देने वाला EeVe Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

सिंगल चार्ज में 120 km रेंज देने वाला EeVe Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

EeVe Soul की भारत में कीमत 1.39 लाख रुपये (ex-showroom) है। कंपनी के देशभर में फिलहाल 100 डीलर्स और 50 सब-डीलर्स हैं। ग्राहक इस स्कूटर को नजदीकी डीलरशिप से बुक करा सकते हैं।

सिंगल चार्ज में 120 km रेंज देने वाला EeVe Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

EeVe Soul की भारत में कीमत 1.39 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • Eeve Soul भारत में 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च
  • नजदीकी डीलरशिप से किया जा सकेगा बुक
  • सिंगल चार्ज में 120 किलोमीटर और 60 kmph की टॉप स्पीड से है लैस
विज्ञापन
भारतीय कंपनी EeVe ने अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) Soul देश में लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट स्कूटर जबरदस्त पावर व रेंज से लैस है और अपनी कीमत के हिसाब से यह देश में Bajaj Chetak EV, Ather 450, TVS iQube, Ola S1 Pro, Simple One जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से सीधी टक्कर लेगा। EeVe Soul की टॉप स्पीड 60 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) है और यह सिंगल चार्ज में 120 Km दौड़ने की क्षमता रखता है। आइए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में सब कुछ जानते हैं।

EeVe Soul की भारत में कीमत 1.39 लाख रुपये (ex-showroom) है। कंपनी के देशभर में फिलहाल 100 डीलर्स और 50 सब-डीलर्स हैं। ग्राहक इस स्कूटर को नजदीकी डीलरशिप से बुक करा सकेंगे। फिलहाल कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग को लेकर किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है।

EeVe Soul की पावर की बात करें, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड से लैस आता है। वहीं, इसका बैटरी पैक फुल चार्ज में 120 किलोमीटर की रेंज निकालने में सक्षम है। बैटरी पैक को फुल चार्ज करने में 3-4 घंटे का समय लगता है। ईवी में एडवांस्ड लिथियम फेरेस फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और कंपनी का कहना है कि इसे बदला जा सकता है। Soul इलेक्ट्रिक स्कूटर को यूरोपियन तकनीक से बनाया गया है।

फीचर्स की बात करें, तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी की परफॉर्मेंस को मॉनिटर करने के लिए IOT फीचर दिया गया है। Soul में जियो टैगिंग, एंटी थेफ्ट लॉक और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें राइडर को की-लेस (Key-less) एक्सपीरियंस भी मिलेगा।

EeVe के सहसंस्थापक और डायरेक्टर हर्ष वर्धन डिडवानिया ने लॉन्च के उपलक्ष में कहा, (अनुवादित) "EeVe India भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है। इससे देश को वायु प्रदूषण से उभरने वाली चुनौतियों और समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी। भविष्य के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्थिर ऊर्जा संसाधनों को सुनिश्चित करने के लिए हम इको फ्रेंडली ई-स्कूटर्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »