Whatsapp से बुक कर पाएंगे DTC बस का टिकट, जानें कैसे

WhatsApp ने बुधवार को दिल्ली एनसीआर में डीटीसी यात्रियों के लिए वॉट्सऐप बेस्ड क्यूआर टिकटिंग सर्विस शुरू की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 14:48 IST
ख़ास बातें
  • डीटीसी यात्रियों के लिए वॉट्सऐप बेस्ड क्यूआर टिकटिंग सर्विस शुरू की है।
  • वॉट्सऐप चैटबॉट के अंदर कहीं से भी टिकट बुक की जा सकती है।
  • टिकट सिस्टम का उद्देश्य यात्रियों के लिए ट्रांसपोर्ट आसान बनाना है।

WhatsAppबेस्ड क्यूआर टिकटिंग सर्विस शुरू हुई है।

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp ने बुधवार को दिल्ली एनसीआर में डीटीसी यात्रियों के लिए वॉट्सऐप बेस्ड क्यूआर टिकटिंग सर्विस शुरू की है। इस टिकट सिस्टम का उद्देश्य यात्रियों के लिए ट्रांसपोर्ट अनुभव को आसान बनाना है। इससे वॉट्सऐप चैटबॉट के अंदर कहीं से भी टिकट बुक करने और खरीदने की सुविधा मिल रही है। डीटीसी पहला स्टेट बस नेटवर्क है जिसने पूरे क्षेत्र में यात्रियों के लिए इस सुविधा को लागू किया है।


सर्विस का कैसे करें इस्तेमाल


यात्री वॉट्सऐप पर +91 8744073223 पर 'Hi' भेजकर या क्यूआर कोड स्कैन करके इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध है। वर्तमान में वॉट्सऐप चैटबॉट डीटीसी और डीआईएमटीएस रूट्स पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सिंगल जर्नी क्यूआर टिकट बुक करने की सुविधा देता है। एक ही रूट पर बार-बार यात्रा करने वाले राइडर्स के लिए चैटबॉट एक क्विक पर्चेज फीचर प्रदान करेगा, जिससे चैटबॉट में डेस्टिनेशन और स्टार्टिंग प्वाइंट का चयन करने में लगने वाला समय कम हो जाएगा।


एक राइडर कितने टिकट खरीद सकता है


वॉट्सऐप बेस्ड टिकटिंग सिस्टम के जरिए प्रति ट्रांजेक्शन एक राइडर चैट विंडो के अंदर अपने पसंदीदा यूपीआई पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके सीधे अधिकतम 6 टिकट खरीद सकता है। भारत में Meta के बिजनेस मैसेजिंग डायेरक्टर रवि गर्ग ने कहा कि “प्रति दिन लाखों यात्री अपनी डेली यात्रा के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट सर्विस पर निर्भर रहते हैं। हमें डीटीसी चैटबॉट पेश करते हुए खुशी हो रही है, जिसका उद्देश्य ट्रैवल अनुभव को बदलना और दिल्ली एनसीआर में यात्रियों के लिए आरामदायक समाधान प्रदान करना है। वॉट्सऐप के जरिए डीटीसी की क्यूआर टिकटिंग सर्विस की शुरुआत ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने में मदद करता है।”
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, DTC, DTC Ticket Booking

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.