देश में पहली बार ड्रोन से ‘ब्‍लड बैग’ की डिलिवरी, 15 मिनट में पूरा हुआ 35 KM का सफर, देखें वीडियो

यह पूरा ट्रायल ICMR यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की देखरेख में किया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 मई 2023 16:18 IST
ख़ास बातें
  • 35 किलोमीटर की दूरी 15 मिनट में हुई पूरी
  • एंबुलेंस को यही काम करने में लग गया डेढ़ घंटा
  • आईसीएमआर की देखरेख में किया गया ट्रायल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस ट्रायल का वीडियो भी शेयर किया है।

Photo Credit: Twitter Video Grab

ड्रोन का इस्‍तेमाल हर क्षेत्र में बढ़ा है। खासतौर पर प्रोडक्‍ट्स की डिलिवरी में ड्रोन कामयाब हो रहे हैं। आने वाले वक्‍त में इनके जरिए ब्‍लड बैग की डिलिवरी भी मुमकिन होगी, क्‍योंकि इससे जुड़ा ट्रायल सफल रहा है। ग्रेटर नोएडा के जिम्‍स हॉस्पिटल और दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से नोएडा सेक्टर-62 में जेपी इंस्टिट्यूट तक ‘ब्लड बैग' ले जाने के लिए एक ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। ट्रायल सफल रहा। यह पूरा ट्रायल ICMR यानी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की देखरेख में किया गया। 

बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) से नोएडा सेक्‍टर-62 में स्थित जेपी इंस्टिट्यूट तक की 35 किलोमीटर की दूरी ड्रोन ने 15 मिनट में पूरी की। इसी काम को एंबुलेंस से पूरा करने में एक घंटे से ज्‍यादा का समय लग गया। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस ट्रायल का वीडियो भी शेयर किया है। अपने ट्वीट में मनसुख मंडाविया ने लिखा कि भारतीय हेल्थकेयर को 'आई-ड्रोन' के साथ भविष्य के लिए तैयार कर रहा हूं। उन्‍होंने बताया कि ड्रोन के जरिए ब्लड बैग की डिलिवरी का ट्रायल रन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
 

खास बात यह भी रही कि ड्रोन के जरिए ब्‍लड बैग की डिलिवरी करने में ब्‍लड में कोई बदलाव नहीं आया। ड्रोन के कंपन और टेंपरेचर की वजह से ऐसा हो सकता था, लेकिन ब्‍लड बैग सुरक्षित और सही स्थिति में अपनी मंजिल तक पहुंच गया। इस काम में महज 15 मिनट लगे, जबकि इसी 35 किलोमीटर की दूरी को तय करने में एक एंबुलेंस ने डेढ़ घंटे का वक्‍त लगा दिया। 

करीब 15 दिनों से आईसीएमआर की देखरेख में यह ट्रायल किया जा रहा है। जेपी इंस्टिट्यूट की एक टीम भी इस काम में शामिल है। टीम में शामिल लोगों के लिए सबसे जरूरी यह पता करना था कि डिलिवरी के दौरान रक्‍त की गुणवत्ता पर तो कोई असर नहीं पड़ा। कहा जा रहा है कि इसके शुरुआती रिजल्‍ट अच्‍छे आए हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.