Dreame ने ऑफलाइन मार्केट में भी कदम रखें, Croma स्टोर्स पर मिलेगा स्मार्ट होम एक्सपीरियंस

Dreame के प्रोडक्ट्स पर 15 जुलाई से 20 जुलाई तक Croma स्टोर्स में इंट्रोडक्टरी ऑफर भी चल रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जुलाई 2025 18:33 IST
ख़ास बातें
  • Dreame ने Croma के साथ पार्टनरशिप कर 20+ शहरों में ऑफलाइन बिक्री शुरू की
  • ग्राहक Croma स्टोर में Dreame Zone पर जाकर प्रोडक्ट को अनुभव कर सकते हैं
  • 15-20 जुलाई तक चुनिंदा कार्ड्स पर 10% डिस्काउंट भी मिलेगा

Dreame ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को अपना पहला इंडियन ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया है

Photo Credit: Dreame Technology

स्मार्ट होम अप्लायंसेज ब्रांड Dreame Technology ने अब भारत में अपने ऑफलाइन एक्सपेंशन की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने Croma के साथ पार्टनरशिप कर के भारत के 20 से ज्यादा शहरों में अपने प्रोडक्ट्स को रिटेल स्टोर्स तक पहुंचा दिया है। Amazon इंडिया पर लगातार डिमांड और अच्छी सेल्स के बाद अब Dreame अपने रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, कॉर्डलेस वैक्यूम, वेट-एंड-ड्राय क्लीनिंग डिवाइसेज और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स को फिजिकल स्टोर्स के जरिए भी कंज्यूमर्स तक पहुंचाएगा। कंपनी का कहना है कि Croma में बने “Dreame Zone” के जरिए ग्राहक इन प्रोडक्ट्स को खरीदने से पहले टेस्ट भी कर सकेंगे।

Dreame ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि ये ऑफलाइन मौजूदगी सिर्फ सेल बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि ब्रांड को कंज्यूमर के और करीब लाने की कोशिश है। Dreame इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु शर्मा ने कहा कि ये कदम Dreame की भारतीय मार्केट में लॉन्ग-टर्म कमिटमेंट का हिस्सा है। उनका कहना है कि अब ग्राहक Dreame प्रोडक्ट को रियल-वर्ल्ड सेटअप में देखकर उसकी परफॉर्मेंस, डिजाइन और फीचर्स को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे।

इस पार्टनरशिप के साथ Dreame एक ऐसा फिजिकल-डिजिटल एक्सपीरियंस बना रहा है जो भारत के अलग-अलग तरह के शॉपिंग बिहेवियर को टारगेट करता है। जहां एक तरफ ऑनलाइन में ब्रांड ने तेजी से ग्रोथ हासिल की है, वहीं अब फिजिकल टचपॉइंट्स से कंज्यूमर ट्रस्ट और कन्वर्जन बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है।

Dreame ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को अपना पहला इंडियन ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया है, जो ब्रांड की सीरियस मार्केट स्ट्रैटेजी को और मजबूत करता है। इसके साथ ही, कंपनी ने आफ्टर-सेल्स सर्विस को भी अपग्रेड किया है, जिसमें टोल-फ्री हेल्पलाइन, पिकअप-ड्रॉप सपोर्ट, ऑन-साइट इंस्टॉलेशन, 2 साल की ग्रूमिंग प्रोडक्ट वारंटी और 1 साल की क्लीनिंग डिवाइसेज वारंटी शामिल है।
Advertisement

Dreame के प्रोडक्ट्स पर 15 जुलाई से 20 जुलाई तक Croma स्टोर्स में इंट्रोडक्टरी ऑफर भी चल रहा है। इस दौरान ग्राहक चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर IDFC Bank, Amex, HSBC और Bank of Baroda कार्ड से 10% तक की छूट पा सकते हैं, साथ ही नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध रहेगा।
Advertisement
 

Dreame अब भारत में कहां-कहां उपलब्ध है?

Dreame अब 20+ भारतीय शहरों के चुनिंदा Croma स्टोर्स पर ऑफलाइन उपलब्ध है, साथ ही Amazon पर ऑनलाइन भी मौजूद है।

Croma में Dreame के कौन-कौन से प्रोडक्ट मिलेंगे?

रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, कॉर्डलेस वैक्यूम, वेट-एंड-ड्राय वैक्यूम, और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स Croma स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

ग्राहक प्रोडक्ट्स को खरीदने से पहले टेस्ट कर सकते हैं?

हां, Croma स्टोर्स में बने "Dreame Zone" पर ग्राहक प्रोडक्ट की परफॉर्मेंस और फीचर्स का लाइव डेमो देख सकते हैं।

क्या कोई लॉन्च ऑफर भी है?

हां, 15 से 20 जुलाई तक Dreame प्रोडक्ट्स पर चुनिंदा बैंक कार्ड्स से पेमेंट पर 10% तक की छूट मिलेगी और कुछ मॉडल्स पर नो-कॉस्ट EMI भी मिलेगा।

Dreame ने किसी सेलिब्रिटी को ब्रांड एम्बेसडर बनाया है?

हां, Dreame ने कृति सेनन को अपना पहला इंडियन ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.