Dreame ने ऑफलाइन मार्केट में भी कदम रखें, Croma स्टोर्स पर मिलेगा स्मार्ट होम एक्सपीरियंस
स्मार्ट होम अप्लायंसेज ब्रांड Dreame Technology ने अब भारत में अपने ऑफलाइन एक्सपेंशन की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने Croma के साथ पार्टनरशिप कर के भारत के 20 से ज्यादा शहरों में अपने प्रोडक्ट्स को रिटेल स्टोर्स तक पहुंचा दिया है। Amazon इंडिया पर लगातार डिमांड और अच्छी सेल्स के बाद अब Dreame अपने रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर, कॉर्डलेस वैक्यूम, वेट-एंड-ड्राय क्लीनिंग डिवाइसेज और ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स को फिजिकल स्टोर्स के जरिए भी कंज्यूमर्स तक पहुंचाएगा। कंपनी का कहना है कि Croma में बने “Dreame Zone” के जरिए ग्राहक इन प्रोडक्ट्स को खरीदने से पहले टेस्ट भी कर सकेंगे।