इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक ट्रक को सिंगल चार्ज में 1,000 KM से ज्यादा चला कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

इस ट्रक के निर्माता Futuricum की मूल कंपनी Designwerk Products के CEO Adrian Melliger का कहना है कि कंपनी ने एक  Volvo FH ट्रक को इलेक्ट्रिक मॉडल में बदला है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 सितंबर 2021 16:56 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक ट्रक को सिंगल चार्ज में 1,099 किलोमीटर चला कर बनाया रिकॉर्ड
  • 2 ड्राइवर्स ने एक ट्रैक पर 392 चक्कर लगा कर 23 घंटे में पूरा किया टास्क
  • Guinness Book of World Record में दर्ज कराया नाम

इस कारनामे को DPD, Futuricum और Continental ने मिलकर पूरा किया है

जर्मन पैकेज डिलिवरी सर्विस प्रोवाइडर DPD ने ई-ट्रक बनाने वाले ब्रांड Futuricum और टायर बनाने वाली कंपनी Continental के साथ मिलकर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Record) बनाया है। सभी कंपनियों ने मिलकर Futuricum इलेक्ट्रिक ट्रक को एक खास ट्रैक पर सिंगल चार्ज में 1,099 किलोमीटर चलाया है। इस कारनामे को पूरा करने में कुल 23 घंटे और दो ड्राइवर्स की मदद लगी। आइए इस दिलचस्प खबर के बारे अधिक जानते हैं। 

DPD ने Futuricum और Continental के साथ मिलकर Guinness Book of World Record में नाम दर्ज किया है। जैसा की हमने बताया, कंपनी ने एक खास ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रक को सिंगल चार्ज में 1,099 KM दौड़ाया है। ट्रक में दो ड्राइवर्स थे, जिन्होंने हर 4.5 घंटे में शिफ्ट बदली और ट्रैक के 392 चक्कर पूरे किए। इस दौरान ट्रक की औसत स्पीड को 50 km/h (किलोमीटर प्रति घंटा) रखा गया। इस कारनामे को पूरा करने में कुल 23 घंटे लगे। 
Advertisement

इस ट्रक के निर्माता Futuricum की मूल कंपनी Designwerk Products के CEO Adrian Melliger का कहना है कि कंपनी ने एक  Volvo FH ट्रक को इलेक्ट्रिक मॉडल में बदला है। इस ट्रक में लगी मोटर 680bhp की अधिकतम पावर जनरेट करने में सक्षम है और इसमें विशाल 680kWh क्षमता का बैटरी पैक लगाया गया है।

DPD Switzerland के एक और अधिकारी का कहना है कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में निवेश करने का फैसला लिया है। कंपनी Futuricum के ट्रक को पिछले छह महीने से Möhlin शहर से लेकर Buchs/Zurich में स्थापित डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के बीच इस्तेमाल कर रही है। अधिकारी ने बताया कि यह ई-ट्रक प्रत्येक दिन लगभग 300 किलोमीटर की दूरी आराम से तय कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric truck
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  3. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  4. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  5. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  6. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  7. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  8. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  9. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  10. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.