• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Mahindra का इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक नॉर्थ अमेरिका में कंपनी को देगा नई पहचान, 400Km से ज्यादा होगी रेंज!

Mahindra का इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक नॉर्थ अमेरिका में कंपनी को देगा नई पहचान, 400Km से ज्यादा होगी रेंज!

माना जा रहा है कि कंपनी Volkswagen ग्रुप के साथ मिलकर इसके पार्ट्स पर काम करेगी।

Mahindra का इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक नॉर्थ अमेरिका में कंपनी को देगा नई पहचान, 400Km से ज्यादा होगी रेंज!

महिंद्रा के आनेवाले EVs में लगने वाली बैटरी LG की ओर से आ सकती हैं, ऐसा कहा जा रहा है।

ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक नॉर्थ अमेरिकन मार्केट को ध्यान में रखकर उतारा जाएगा
  • हाल ही में महिंद्रा और Volkswagen के बीच कम्पोनेंट शेयरिंग डील हुई थी
  • तीनों EVs को 400km से ज्यादा की रेंज के साथ उतारा जा सकता है
विज्ञापन
Mahindra की ओर से 15 अगस्त को तीन नए इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) पेश किए जाने की घोषणा साल की शुरुआत में की जा चुकी है। इन तीन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में से एक व्हीकल लाइफस्टाइल पिक-अप ट्रक होने की बात कही जा रही है। चूंकि कंपनी इनका लॉन्च यूनाइटेड किंगडम (UK) में करने जा रही है इसलिए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) का डिजाइन महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप (MADE) की तरफ से पेश किए जाने की उम्मीद है। 

15 अगस्त को लॉन्च होने वाले व्हीकल्स में से इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक नॉर्थ अमेरिकन मार्केट को ध्यान में रखकर उतारा जाएगा, ऐसा कहा जा रहा है। Rushlane की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिंद्रा का उत्तरी अमरीका टेक्निकल सेंटर इसके इंजीनियरिंग की देख-रेख करेगा। Pratap Bose के साथ भागीदारी में कंपनी अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के डिजाइन के एक नए युग में एंट्री करने जा रही है। 

हालांकि, महिंद्रा के इस आने वाले पिक-अप ट्रक के बारे में अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी Volkswagen ग्रुप के साथ मिलकर इसके पार्ट्स पर काम करेगी। हाल ही में महिंद्रा और Volkswagen के बीच कम्पोनेंट शेयरिंग को लेकर एक डील हुई है। इस डील का पहला प्रोडक्ट महिंद्रा का आने वाला इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक हो सकता है। बहुत संभव है कि कंपनी EV कम्पोनेंट्स को जर्मन कंपनी के MEB प्लेटफॉर्म से इस्तेमाल कर सकती है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि इलेक्ट्रिक ट्रक में सिंगल और डुअल मोटर कंफिग्रेशन दी जा सकती है। बैटरी कैपिसिटी के बारे में अभी कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। अफवाह ये भी है कि इन EVs में लगने वाली बैटरी LG की ओर से आ सकती हैं, साथ में एक चीनी सप्लायर के होने की बात भी कही जा रही है। तीनों EVs को 400km से ज्यादा की रेंज के साथ उतारा जा सकता है। पिछले कई सालों से यह इंडियन कंपनी ब्रांड को ग्लोबल बनाने की जुगत में लगी है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। फिर भी, UK में एक डिजाइन सेंटर और उत्तरी अमरीका में टेक्निकल सेंटर होने का मतलब है कि कंपनी ने अभी तक हार नहीं मानी है और इसके लिए लगातार कोशिश में जुटी हुई है। कंपनी को उम्मीद है आने वाला इलेक्ट्रिक पिक-अप ट्रक नॉर्थ अमेरिका में इसे एक ब्रेक दे सकता है, जिसके बाद कंपनी अन्य विदेशी मार्केट्स में भी अपने पंजे जमा सकती है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »