• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 467 Km रेंज वाला WEVC eCV1 इलेक्ट्रिक ट्रक हुआ पेश, Tesla के Semi ट्रक को देगा टक्कर!

467 Km रेंज वाला WEVC eCV1 इलेक्ट्रिक ट्रक हुआ पेश, Tesla के Semi ट्रक को देगा टक्कर!

eCV1 कथित तौर पर PACES आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करता है। PACES आर्किटेक्चर तीन अलग-अलग ड्राइव कॉन्फिगरेशन (फ्रंट-, रियर- और ऑल-व्हील) को सपोर्ट करता है।

467 Km रेंज वाला WEVC eCV1 इलेक्ट्रिक ट्रक हुआ पेश, Tesla के Semi ट्रक को देगा टक्कर!
ख़ास बातें
  • WEVC ने eCV1 इलेक्ट्रिक ट्रक की घोषणा की है
  • डिजाइन के मामले काफी हद तक Tesla Semi ट्रक के समान लगता है
  • WEVC इस ट्रक की सालाना 5,000 यूनिट्स बनाएगी
विज्ञापन
WEVC ने eCV1 इलेक्ट्रिक ट्रक को पेश किया है, जो कंपनी के दावे अनुसार 290 मील (लगभग 467 किमी) तक की रेंज देता है। यह कमर्शियल ट्रक वाट इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी (WEVC) ने विकसित किया है, जो ब्रिटेन बेस्ड कंपनी है। eCV1 का डिजाइन आपको Tesla Semi की याद दिलाएगा, जो फिलहाल प्रोटोटाइप स्टेज पर है। इसमें टेस्ला इलेक्ट्रिक ट्रक के समान फ्रंट बम्पर और वर्टिकल हेडलाइट्स हैं, साथ ही एक समान साइड एक्सेंट भी है। 

Gizmochina के अनुसार, WEVC ने eCV1 इलेक्ट्रिक ट्रक की घोषणा की है, जो डिजाइन के मामले काफी हद तक Tesla Semi ट्रक के समान लगता है। कंपनी ने फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है, लेकिन WEVC इस ट्रक की सालाना 5,000 यूनिट्स बनाएगी।

वाट इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के eCV1 इलेक्ट्रिक ट्रक में टेस्ला ट्रक के समान फ्रंट बम्पर और ब्लैक लोअर सेक्शन मिलता है। इसमें भी वर्टिकल हेडलाइट्स हैं, साथ ही समान साइड एक्सेंट भी है। मॉडल में विंग जैसे साइड कैमरा मिरर भी हैं। WEVC eCV1 में एक सेंट्रल ड्राइवर सीट है और इसे कुल मिलाकर तीन सीटों तक कॉन्फिगर किया जा सकता है। ट्रक में आसानी से प्रवेश और निकास के लिए काफी हेडरूम है। इसमें वॉक-थ्रू केबिन भी है, जो शहरी डिलीवरी वाहनों के लिए उपयुक्त है।

eCV1 कथित तौर पर PACES आर्किटेक्चर का इस्तेमाल करता है। PACES आर्किटेक्चर तीन अलग-अलग ड्राइव कॉन्फिगरेशन (फ्रंट-, रियर- और ऑल-व्हील) को सपोर्ट करता है। eCV1 पर सेल-टू-चेसिस सिस्टम मिलता है, जिसका मतलब है कि बैटरी स्ट्रक्चर में फिट हैं।

इससे अलग, बता दें कि Tesla ने कुछ वर्ष पहले बताया था कि Semi ट्रक के 300 मील की रेंज वाले वर्जन का प्राइस लगभग 1,50,000 डॉलर और 500 मील वाले वर्जन का 1,80,000 डॉलर होगा। हालांकि, इसके बाद से टेस्ला के पैसेंजर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के प्राइसेज में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric truck, Electric Trucks 2023
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »