साल के अंत तक दिल्लीवासियों को मिलेगा 'मुफ्त वाई-फाई'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जून 2016 17:05 IST
पूर्वी दिल्ली की 500 से ज्यादा लोकेशन को इस साल के अंत तक मुफ्त वाई-फाई ज़ोन बना दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि हर रोज के सीमित खपत के साथ इन लोकेशन में मुफ्त इंटरनेट एक्सेस किया जा सकेगा।

आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त राजधानी दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई मुहैया कराना सबसे बड़े वादों में से एक था। दिल्ली सरकार की सलाहकार समिति 'डायलॉग एंड डेवलेपमेंट कमीशन (डीडीसी)' के वाइस चेयरमैन आशीष खेतान ने इंटरनेट लिमिट के बारे में तो कुछ नहीं बताया लेकिन कहा कि यह लिमिट टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) द्वारा एक व्यक्ति द्वारा हर रोज किये जाने वाली औसत इंटरनेट खपत के मुताबिक होगी।
Advertisement

खेतान ने बताया, ''इस प्रोजेक्ट को लागू करने में आईटी विभाग नोडल एजेंसी की भूमिका निभाएगा। इसे लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे।''

खेतान ने आगे कहा, ''इसके साथ ही सरकार ने दिल्ली में एक फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क बिछाने का भी फैसला किया है जिससे दिल्लीवासियों को वेब में 'गीगाबाइट' स्पीड पा सकें।''
Advertisement

उन्होंने सुझाव दिया कि ट्रांस यमुना की 521 लोकेशन में 1,000 से ज्यादा हॉटस्पॉट ज़ोन बनाए जाएंगे जिससे करीब 1,20,000 लोग मुफ्त वाई-फाई का मजा ले पाएंगे।
Advertisement

खेतान ने कहा, ''दिल्ली सरकार ने वाई-फाई प्रोजेक्ट की तैयारी कर ली है जो दुनिया का सबसे बड़ा ऐसा प्रोजेक्ट हो सकता है। इन 571 लोकेशन में 1,000 हॉटस्पॉट होंगे। हर हॉटस्पॉट ज़ोन में तीन एक्सेस पॉइंट होंगे जिससे एक बार में 120 लोग फायदा ले सकेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो 3,000 और एक्सेस पॉइंट जोड़े जाएंगे।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AAP, Delhi, Delhi Government, Delhi Wi Fi, India, Internet, Trai, Wi Fi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.