• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Amazon गिफ्ट कार्ड के नाम से फ्रॉड करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, 12 हुए अरेस्ट

Amazon गिफ्ट कार्ड के नाम से फ्रॉड करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, 12 हुए अरेस्ट

अमेरिकी नागरिकों को ठगने में शामिल एक कॉल सेंटर नेब सराय के इग्नू रोड पर चलाया जा रहा है। इसके बाद 30 जून की रात को इग्नू रोड स्थित बलहारा हॉस्पिटल के पास एक टीम बनाकर जाल बिछाया गया।

Amazon गिफ्ट कार्ड के नाम से फ्रॉड करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़, 12 हुए अरेस्ट

Photo Credit: Unsplash/Gilles Lambert

ख़ास बातें
  • पुलिस ने गिफ्ट कार्ड रिडीम के चलते ठगी करने वाले कॉल सेंटर को रोका।
  • पुलिस ने कहा कि "मुखबिर द्वारा जानकारी देने पर एक छापा मारा गया।
  • पुलिस ने टीपी-लिंक मोडेम के साथ 9 डेस्कटॉप सिस्टम भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
आज के समय में फ्रॉड लोगों ने लोगों के पैसों चुराने के लिए नए-नए पैतरें अपनाना शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने गिफ्ट कार्ड रिडीम करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले से जुड़े 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान आदर्श, नवीन, प्रदीप, मोहम्मद सैफुद्दीन, नितिन, प्रवीण चौहान, राहुल, बृजेश, साहिबा खातून उर्फ ​​ट्विंकल, आभा, मोनिका और मोहित वर्मा के तौर पर हुई है।

पुलिस को पता चला था कि अमेरिकी नागरिकों को ठगने में शामिल एक कॉल सेंटर नेब सराय के इग्नू रोड पर चलाया जा रहा है। इसके बाद 30 जून की रात को इग्नू रोड स्थित बलहारा हॉस्पिटल के पास एक टीम बनाकर जाल बिछाया गया। पुलिस रिलीज ने कहा कि "मुखबिर द्वारा जानकारी देने पर एक छापा मारा गया और उसमें पता चला कि परिसर में कंप्यूटर और अन्य एक्सेसरीज का एक सेटअप इंस्टॉल था। कई लोग वहां पर कॉल पर व्यस्त थे और पीड़ितों के साथ बात-चीत कर रहे थे। वे खुद को Amazon के रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर बता कर बात कर रहे थे।"

पुलिस ने आरोपी के बास से एक इंटरनेट राउटर और टीपी-लिंक मोडेम के साथ 9 डेस्कटॉप सिस्टम भी जब्त किए हैं। पुलिस ने कहा कि "कंप्यूटर ऐप्स जैसे कि टीम व्यूअर, जोहो असिस्ट का इस्तेमाल करके वे पीड़ित को धोखा देते हैं और Amazon पर रिडीम किए गए गिफ्ट कार्ड के जरिए गलत काम करते हैं।" आईपीसी की धारा 419/420/120B/34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा था कि, बीते माह पुणे पुलिस ने एक पूर्व IPS ऑफिसर और एक साइबर एक्सपर्ट के खिलाफ एक आरोपित कई करोड़ों के क्रिप्टोक्यूरेंसी फ्रॉड के चलते चार्ज दायर किया। मार्च में उनकी गिरफ्तारी के बाद इंवेस्टिगेशन करने वालों को फ्रॉड से डिजिटल वॉलेट से उनके अकाउंट में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। 

पाटिल जो कि भारतीय पुलिस सर्विस से वॉलेंट्री रिटायरमेंट ले चुके थे और घोडे को पुणे पुलिस ने 2018 में दर्ज दो क्रिप्टोकरेंसी केस की जांच के लिए नियुक्त किया था क्योंकि डिजिटल करेंसी में एक टेक्निकल दिक्कत थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि जांच के दौरान पाटिल ने अपने अकाउंट में कुछ क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर की और घोडे ने डाटा में हेराफेरी करके पुलिस को अकाउंट्स के स्क्रीनशॉट उपलब्ध करवाए।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Delhi Police, Amazon Gift Card, Cyber Crime
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »