• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Delhi Metro में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, मोबाइल पर चला पाएंगे हाई स्पीड Wi Fi

Delhi Metro में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, मोबाइल पर चला पाएंगे हाई-स्पीड Wi-Fi

सर्विस शुरुआत में चुनिंदा अंडरग्राउंड स्टेशनों पर उपलब्ध होगी और धीरे-धीरे अन्य मेट्रो स्टेशनों तक विस्तारित होगी।

Delhi Metro में यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, मोबाइल पर चला पाएंगे हाई-स्पीड Wi-Fi

Photo Credit: DMRC

ख़ास बातें
  • DMRC ने फाइबर नेटवर्क बिछाने के लिए Beckhaul Digital के साथ साझेदारी की
  • सर्विस शुरुआत में चुनिंदा अंडरग्राउंड स्टेशनों पर उपलब्ध होगी
  • धीरे-धीरे इसे अन्य मेट्रो स्टेशनों तक विस्तारित किया जाएगा
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो स्टेशनों पर हाई-स्पीड पब्लिक Wi-Fi मुहैया करने के लिए बेकहॉल डिजिटल (Beckhaul Digital) के साथ साझेदारी की है। इस पहल का उद्देश्य मेट्रो में यात्रा के दौरान यात्रियों को सीमलेस इंटरनेट कनेक्शन देना है। वर्तमान में कई बार मेट्रो यात्रा के दौरान ट्रेन या स्टेशन में, खासतौर पर अंडरग्राउंड लाइन पर मजबूत इंटरनेट कनेक्शन नहीं मिलता है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। ऐसे में फाइबर नेटवर्क इस परेशानी को काफी हद तक हल कर सकता है। Wi-Fi नेटवर्क चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा, जिसकी शुरुआत प्रमुख स्टेशनों से होगी और बाद में पूरे मेट्रो नेटवर्क में इसका विस्तार किया जाएगा।

DMRC ने बीते शुक्रवार जानकारी दी कि उसने हाई-स्पीड फाइबर नेटवर्क बिछाने के लिए Beckhaul Digital के साथ साझेदारी की है। अपने रिलीज में DMRC ने कहा कि सर्विस शुरुआत में चुनिंदा अंडरग्राउंड स्टेशनों पर उपलब्ध होगी और धीरे-धीरे अन्य मेट्रो स्टेशनों तक विस्तारित होगी। इस प्रोजेक्ट से यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होने की उम्मीद है, जिससे वे मोबाइल डेटा पर भरोसा किए बिना इंटरनेट ब्राउज करने, ईमेल एक्सेस करने और ऑनलाइन सर्विस का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

दूरसंचार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी पकड़ के लिए जाना जाने वाला बेकहॉल डिजिटल, वाई-फाई सर्विस की स्थापना और रखरखाव का का काम करेगी। यह भी बताया गया है कि कंपनी मेट्रो स्टेशनों पर तेज, सुरक्षित और स्थिर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए एडवांस तकनीक तैनात करेगी।

यह कदम एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर Wi-Fi सर्विस की शुरुआत करने और मेट्रो परिसर में नेटवर्क कवरेज में सुधार के लिए DMRC के पिछले प्रयासों को फॉलो करता है। निश्चित तौर पर इस साझेदारी के साथ दिल्ली मेट्रो डिजिटल रूप से कनेक्टेड मोबिलिटी सिस्टम बनाने पर फोकस करेगी, जो आने वाले समय में दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के ट्रैवल को और अधिक सुविधाजनक बनाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DMRC, DMRC WiFi Service, DMRC Internet Service
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  8. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  9. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  10. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »