Online Fraud: iPhone को सस्ते में खरीदने के चक्कर में शख्स ने गंवा दिए 29 लाख!

आईफोन खरीदने के लिए 28 हजार रुपये का एडवांस पेमेंट किया। उसके बाद उसको अन्य नम्बरों से कॉल आने लगे जिसमें टैक्स आदि के नाम उससे और अधिक पेमेंट करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मार्च 2023 09:12 IST
ख़ास बातें
  • इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड बहुत जोर पकड़ रहे हैं।
  • एक शख्स को ऑनलाइन माध्यम से सस्ता आईफोन खरीदना बहुत महंगा पड़ गया।
  • आईफोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने के चक्कर में 29 लाख रुपये गंवाए।

इन दिनों ऑनलाइन ठगी के मामले काफी संख्या में सामने आ रहे हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग आप और हम में से बहुत से लोग करते हैं। लेकिन इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड भी बहुत जोर पकड़ रहे हैं। ऑनलाइन ठगी से जुड़ा एक और मामला दिल्ली से सामने आया है। यहां पर एक शख्स को ऑनलाइन माध्यम से सस्ता आईफोन खरीदना बहुत महंगा पड़ गया। इस शख्स ने आईफोन को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने के चक्कर में 29 लाख रुपये गंवा दिए। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है। 

ई-कॉमर्स या ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर आपको महंगे प्रोडक्ट्स पर अक्सर डिस्काउंट ऑफर दिख जाते होंगे। इस तरह के ऑफर्स कई बार आपको अन्य सोशल साइट्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर दिख जाते होंगे। ऐसे ही एक ऑफर के चक्कर में फंसकर दिल्ली के शख्स ने आईफोन को सस्ते में खरीदने की सोची। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले विकास कटियार ने इंस्टाग्राम पर सस्ते एप्पल आइफोन को पाने के चक्कर में 29 लाख रुपये गंवा दिए। 

रिपोर्ट के मुताबिक शख्स ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि कुछ दिन पहले उसे इंस्टाग्राम पर Apple iPhone से जुड़ा एक बेहद लुभावना ऑफर दिखाई दिया। उसने इस ऑफर का लाभ उठाने की सोची। इसी के चलते शख्स ने उस पेज के दूसरे खरीदारों से संपर्क भी किया ताकि पेज के असली होने की पुष्टि की जा सके। बात करने पर अन्य खरीदारों ने भी पेज को असली बताया। जिसके बाद शख्स ने बताए गए नम्बर पर कॉल करके फोन खरीदने की इच्छा जाहिर की। 

उसने आईफोन खरीदने के लिए 28 हजार रुपये का एडवांस पेमेंट किया। उसके बाद उसको अन्य नम्बरों से कॉल आने लगे जिसमें टैक्स आदि के नाम उससे और अधिक पेमेंट करने के लिए कहा गया। इस तरह से उसने झांसे में और गहरा फंसते हुए कई अकाउंट्स में लगभग 29 लाख रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन अभी तक शख्स को फोन नहीं मिला है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों के खिलाफ खोजबीन की जा रही है। शख्स के शिकायत करने पर दिल्ली पुलिस ने दक्षिण पश्चिम जिले के साइबर थाने में FIR दर्ज की है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.