• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 'रूह आफज़ा' के नाम से Amazon पर ब‍िक रहे 'मेड इन पाक‍िस्‍तान' शरबत पर लगा बैन, कहीं आपने तो नहीं खरीदा?

'रूह आफज़ा' के नाम से Amazon पर ब‍िक रहे 'मेड-इन-पाक‍िस्‍तान' शरबत पर लगा बैन, कहीं आपने तो नहीं खरीदा?

अदालत का फैसला हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (इंडिया) द्वारा की गई एक शिकायत के बाद आया, जहां कंपनी ने पाकिस्तान में निर्मित शरबत भारत में कंपनी के ब्रांड नेम से बेचे जाने का दावा किया था।

'रूह आफज़ा' के नाम से Amazon पर ब‍िक रहे 'मेड-इन-पाक‍िस्‍तान' शरबत पर लगा बैन, कहीं आपने तो नहीं खरीदा?

Hamdard इस ब्रांड नेम के तहत सालाना 200 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोडक्ट बेचती है

ख़ास बातें
  • हाईकोर्ट ने हमदर्द के पक्ष में फैसला सुनाया है
  • हमदर्द ने 1907 में 'रूह अफज़ा' ट्रेडमार्क को जारी किया था
  • गोल्डन लीफ नाम की पाकिस्तानी कंपनी कर रही थी ट्रेडमार्क का इस्तेमाल
विज्ञापन
रूह अफज़ा नाम आपने सुना ही होगा और यदि नहीं सुना है, तो आपको बता दें कि दशकों से हमदर्द का रूह अफज़ा (Hamdard Rooh Afza) भारतीयों का पसंदीदा शरबत रहा है। हमदर्द इस ब्रांड नेम से सालाना 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह शरबत किस कदर बिकती होगी। जाहिर है इतनी पॉपुलर ड्रिंक की पाइरेसी भी होती होगी। ऐसा ही एक लेटेस्ट वाकिया सामने आया है, जहां रूह आफजा नाम से भारत में एक पाकिस्तानी शरबत बेचा जा रहा है। अब, दिल्ली हाईकोर्ट ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉम Amazon पर रिटेलर्स को 'रूह अफजा' ब्रांड के तहत पाकिस्तान में बने शरबत को बेचने पर रोक लगा दी है।

NDTV के अनुसार, अदालत का फैसला हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (इंडिया) द्वारा की गई एक शिकायत के बाद आया, जहां कंपनी ने पाकिस्तान में निर्मित शरबत भारत में कंपनी के ब्रांड नेम से बेचे जाने का दावा किया था। बता दें कि 'Rooh Afza' भारत में Hamdard कंपनी के स्वामित्व वाला ब्रांड है।

हाईकोर्ट ने हमदर्द के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिसने 1907 में 'रूह अफज़ा' ट्रेडमार्क को जारी किया था। कंपनी इस ब्रांड नेम के तहत सालाना 200 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोडक्ट बेचती है।

रिपोर्ट बताती है कि न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह ने यह भी कहा कि यदि वादी (हमदर्द) के 'रूह अफजा' ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने वाला कोई अन्य मामला पाया जाता है, तो इसे अमेजन इंडिया के संज्ञान में लाया जाएगा और इसे सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) कानून के अनुसार हटा दिया जाएगा।

हमदर्द नेशनल फाउंडेशन (इंडिया) और हमदर्द दवाखाना ने दावा किया था कि गोल्डन लीफ नाम की एक कंपनी अमेजन इंडिया पर 'रूह अफज़ा' ट्रेडमार्क के तहत अपने प्रोडक्ट बेच रही थी। इसके अलावा, यह भी बताया गया कि उनके द्वारा तीन रिटेलर्स से अमेजन प्लेटफॉर्म के जरिए तीन खरीदारी की गई और सभी प्रोडक्ट का निर्माण हमदर्द लैबोरेटरीज (वक्फ) पाकिस्तान द्वारा किया गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »