• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिल्ली में आज से इलेक्ट्रिक बसों में सीमित दिनों के लिए करें फ्री यात्रा, नहीं देने होंगे पैसे!

दिल्ली में आज से इलेक्ट्रिक बसों में सीमित दिनों के लिए करें फ्री यात्रा, नहीं देने होंगे पैसे!

देश की सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक तवज्जो दे रही है, क्योंकि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। इस समय सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देश इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहे हैं।

दिल्ली में आज से इलेक्ट्रिक बसों में सीमित दिनों के लिए करें फ्री यात्रा, नहीं देने होंगे पैसे!

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की पहली इलेक्ट्रिक बस CM अरविंद केजरीवाल ने जनवरी में शुरू की थी।

ख़ास बातें
  • दिल्ली की पहली इलेक्ट्रिक बस CM केजरीवाल ने शुरू की थी।
  • 300 इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शामिल होंगी।
  • इलेक्ट्रिक वाहन अन्य वाहनों के मुकाबले बहुत कम मेंटेनेंस में काम करते हैं
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल को छोड़ अब धीरे-धीरे ट्रांसपोर्ट इलेक्ट्रिक पर निर्भर होना शुरू हो रहा है। यह प्रकृति के लिए भी बेहतर है, इंसानों के लिए भी बेहतर है और इससे सामान्य ईंधन पर होने वाले खर्च को भी कम किया जा सकता है, क्योंकि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के मुकाबले बहुत कम मेंटेनेंस में काम करते हैं। हालांकि इन्हें खरीदने पर एक बार की लागत थोड़ी अधिक होती है, लेकिन उसे सिर्फ कुछ ही समय के संचालन में पूरा किया जा सकता है। अब इसी तर्ज पर दिल्ली सरकार यानी कि केजरीवाल की आम आदमी सरकार दिल्ली में चलने वाली बसों को इलेक्ट्रिक करने की शुरुआत कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि दिल्ली सरकार ने सोमवार को ऐलान किया कि दिल्लीवासी 150 इलेक्ट्रिक बसों में 3 दिनों तक फ्री यात्रा कर पाएंगे। यह मंगलवार 24 मई यानी कि आज से शुरू होंगी, सरकार ने इन्हें आज हरी झंडी दिखाकर चालू करेगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कथित तौर पर देश की राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बीते हफ्ते कहा था कि लगभग 100 इलेक्ट्रिक बसें जल्द ही शहर की सड़कों पर शुरू होंगी और दिल्ली सरकार उन्हें अगले हफ्ते चालू कर सकती है। दिल्ली में वर्तमान में इन बसों के रखरखाव के लिए दो ई-बस डिपो मुंडेला कलां और रोहिणी सेक्टर 37 हैं।

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की पहली इलेक्ट्रिक बस को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनवरी में शुरू किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस प्रकार की 300 बसें जल्द ही शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शामिल की जाएंगी। इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, कश्मीरी गेट पर टू-वे सेंट्रल कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCC), 10 पैनिक बटन और एक हूटर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने बीते सप्ताह अपने पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेड़े में 1500 लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की अनुमति दी थी।

देश की सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक तवज्जो दे रही है, क्योंकि आने वाला समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। इस समय सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देश इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहे हैं। देश में इस समय टाटा, हुंडई और एमजी समेत कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक कारें बेच रही हैं। वहीं इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में तो पुराने कंपनियों समेत कई नए खिलाड़ी भी आए हैं और इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की भारत में काफी रेंज मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Bus, Arvind Kejriwal, Free Ride for Delhiites
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  11. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »