Bitcoin की ट्रेडिंग और माइनिंग को एक और बड़ा झटका, चीन ने कई अकाउंट किए ब्लॉक

बीते दो दिनों में, बड़े संख्या पर फॉलो किए जाने वाले कई क्रिप्टो संबंधित वीबो अकाउंट्स के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया गया है।

Bitcoin की ट्रेडिंग और माइनिंग को एक और बड़ा झटका, चीन ने कई अकाउंट किए ब्लॉक

चीन पिछले कई सालों से Bitcoin माइनिंग पर शिकंजा कसने की कोशिश में है

ख़ास बातें
  • Cryptocurrency मार्केट पर चीन का एक बार फिर हमला
  • Bitcoin ट्रेडिंग और माइनिंग पर रोक के लिए कई संबंधित वीबो अकाउंट ब्लॉक
  • सरकार ने पेमेंट कंपनियों को दिए थे क्रिप्टो लेन देन पर बैन लगाने के आदेश
विज्ञापन
हाल ही में चीन ने देश में क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग पर लगाम लगाने के लिए अपने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित लेन देन या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। इसका सीधा सीधा अर्थ यह है कि बैंक और ऑनलाइन पेमेंट चैनल अब ग्राहकों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित कोई भी सेवा नहीं दे सकते। अब सरकार ने चीन के देशी ट्विटर यानी Weibo पर चल रहे कई क्रिप्टो संबंधित अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने ऐसा बीते दो दिनों में किया है। अंदेशा है कि चीन ने ऐसा बिटकॉइन ट्रेडिंग और माइनिंग को प्रभावित करने के लिए किया है।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट कहती है कि चीन ने देश में Weibo प्लेटफॉर्म पर चल रहे कई अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है, जो क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग से संबंधित थे। निश्चित तौर पर यह कदम क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग और माइनिंग पर असर डाल सकता है। विश्लेषकों और एक वित्तीय नियामक का हवाला देते हुए रिपोर्ट आगे कहती है कि आने वाले दिनों में इस तरह के और भी कई कदम देखने को मिल सकते हैं, जिसमें देश के आपराधिक कानून के जरिए गैर कानूनी क्रिप्टो गतिविधियों पर रोक लगाना भी शामिल होगा।

बीते दो दिनों में, बड़े संख्या पर फॉलो किए जाने वाले कई क्रिप्टो संबंधित वीबो अकाउंट्स के एक्सेस को ब्लॉक कर दिया गया है। इन सभी अकाउंट पर अब एक मैसेज लिखा आ रहा है, जिसका हिंदी अनुवाद कहता है "कानून और नियमों का उल्लंघन करता है।"

रिपोर्ट में कुछ यूज़र्स की प्रतिक्रियाओं के बारे में भी बताया गया है। खुद को "Woman Dr. Bitcoin mini" कहने वाली एक बिटकॉइन कमेंटेटर और की ओपिनियन लीडर (KOL) का कहना है कि "यह KOL के लिए एक निर्णय का दिन है" (अनुवादित)। बता दें कि शनिवार को इनके मुख्य वीबो अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया था।

बता दें कि पिछले महीने के मध्य में चीन ने अपने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों को क्रिप्टोकरंसी से संबंधित लेन देन या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा देने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। चीन ने इसी तरह का एक प्रतिबंध चार साल पहले यानी 2017 में भी लगाया था, लेकिन नए बैन में लागू किए गए नए नियमों ने सेवाओं को और भी अधिक सीमित कर दिया है। इससे वर्चुअल करेंसी का वास्तविक मोल अब पहले से अधिक हल्का हो गया है। चीन के इस कदम के बाद Bitcoin की कीमत में बड़ा असर देखने को मिला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »