Dogecoin क्रिप्टोकरेंसी की कीमत 24 घंटे में 100 पर्सेंट बढ़ी, जानें मौजूदा प्राइस

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब मस्क ने इस नई क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया है। उन्होंने फरवरी में कुछ ट्वीट किए थे, जिनकी वजह से क्रिप्टोक्यूरेंसी ने 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2021 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin की शुरुआत एक मज़ाक के साथ हुई थी
  • Elon Musk समेत कई उद्यमी कर चुके हैं इस नई क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट
  • इसने पिछले 24 घंटों में इसने 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हासिल की

Dogecoin की शुरुआत एक मज़ाक के तौर पर हुई थी

दिसंबर 2013 में मजाक-मजाक में एक बिल्कुल नई क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin की शुरुआत हुई और शुक्रवार को इसकी कीमत ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में इसने 100 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हासिल की है और यह 0.291 डॉलर (लगभग 20 रुपये) के माइलस्टोन को पार कर चुका है, जो एक दिन पहले दर्ज की गई कीमत से दोगुना से अधिक है। Dogecoin की इस रिकॉर्ड-तोड़ बढ़ोतरी को अमेरिकी अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा 'कीमत में वृद्धि' को लेकर किए गए ट्वीट के ठीक एक दिन बाद दर्ज किया गया है। मस्क के ट्वीट के बाद, बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स Dogecoin में निवेश करने में रुचि जताई।

पिछले एक साल में, Dogecoin ने 11,853.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह बिटकॉइन द्वारा प्राप्त 739.93 प्रतिशत की वृद्धि से काफी अधिक है। हालांकि, Bitcoin और Ethereum सहित अन्य लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के साथ तुलना करें, तो Dogecoin की कीमत अभी भी काफी कम है।

मस्क पिछले कुछ समय से Dogecoin के प्रमुख प्रमोटरों में से एक रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने एक कैप्शन वाली तस्वीर ट्वीट की, जिसमें लिखा था, "Doge barking at the moon.", जो क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार में इसके बड़े पैमाने पर विकास की ओर इशारा था।

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब मस्क ने इस नई क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया है। उन्होंने फरवरी में कुछ ट्वीट किए थे, जिनकी वजह से क्रिप्टोक्यूरेंसी ने 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी थी।
Advertisement

मस्क के अलावा, अन्य उद्यमी भी Dogecoin को बढ़ावा दे रहे हैं। मार्च में डलास मेवरिक्स (Dallas Mavericks) के मालिक मार्क क्यूबन (Mark Cuban) ने अपने नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) के प्रशंसकों को टिकट खरीदते समय भुगतान के लिए Bitpay का उपयोग करने की अनुमति दी। उन्होंने इस डिजिटल करेंसी (Digital Currency) के 1 डॉलर-प्राइस के निशान को पार करने की भविष्यवाणी भी की।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.