क्रेडिट कार्ड से जमकर खरीदारी कर रहे लोग, Rs 1.64 लाख करोड़ पहुंचा खर्च

क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) सबसे बड़ा बैंक है। इसका मार्केट शेयर 20.20 प्रतिशत है। 

क्रेडिट कार्ड से जमकर खरीदारी कर रहे लोग, Rs 1.64 लाख करोड़ पहुंचा खर्च

क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में HDFC Bank सबसे बड़ा बैंक है। इसका मार्केट शेयर 20.20 प्रतिशत है। 

ख़ास बातें
  • मार्च में कुल क्रेडिट कार्ड खर्च ईयर ओवर ईयर बेसिस पर Rs1.64 लाख करोड़।
  • जारी किए गए कुल क्रेडिट कार्ड की संख्या मार्च में 10.2 करोड़ बताई गई है।
  • डेबिट कार्ड के साथ खर्च यहां पर घटता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
क्रेडिट कार्ड के माध्यम किए जाने वाले खर्च में इस साल बड़ी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मार्च में क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए खर्च का प्रतिशत ईयर ओवर ईयर (YoY) बेसिस पर 20% बढ़ गया है। इसी तरह ऑफलाइन खर्च भी ईयर ओवर ईयर बेसिस पर 19 प्रतिशत बढ़ गया है। फाइनेंशियल मार्केट में क्रेडिट कार्ड जारी करने के मामले में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) सबसे बड़ा बैंक है। इसका मार्केट शेयर 20.20 प्रतिशत है। 

HDFC Bank के बाद क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले अन्य दो सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इसमें दूसरे नम्बर पर है जबकि ICICI Bank तीसरे स्थान पर है। मार्च में कुल क्रेडिट कार्ड खर्च ईयर ओवर ईयर बेसिस पर 1.64 लाख करोड़ (via) बताया गया है। इसमें ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड खर्च 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बताया गया है जिसमें 20 प्रतिशत ईयर ओवर ईयर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मार्च में ही ऑफलाइन ट्रांजैक्शन में ईयर ओवर ईयर बेसिस पर 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। यह खर्च 60,378 करोड़़ रुपये बताया गया है। 

मार्च तक जारी किए गए क्रेडिट कार्ड की संख्या में 20 प्रतिशत YoY ग्रोथ दर्ज की गई है। जारी किए गए कुल क्रेडिट कार्ड की संख्या मार्च में 10.2 करोड़ बताई गई है। इस उछाल के साथ मार्च में पहली बार क्रेडिट कार्ड की कुल संख्या 10 करोड़ तक पहुंच गई। यहां पर क्रेडिट कार्ड द्वारा होने वाले खर्च में बढ़ोत्तरी के कारण भी बताए गए हैं। 

सबसे बड़ा कारण है कि ग्राहक अब कम मूल्य के ट्रांजैक्शन ज्यादा करने लगे हैं जिससे क्रेडिट कार्ड की मात्रा में बढ़ोत्तरी हुई है। इसी के साथ पॉइंट ऑफ सेल (POS) की मात्रा भी बढ़ गई है। इसमें ईयर ओवर ईयर 28 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। यह ग्रोथ 18 करोड़ रुपये की बताई गई है। फिर साथ ही ई-कॉमर्स की संख्या भी 41 प्रतिशत से बढ़ गई है। यह ईयर ओवर ईयर बेसिस पर 16.4 करोड़ रुपये बताई गई है। 

डेबिट कार्ड के साथ खर्च यहां पर घटता हुआ दिख रहा है। ईयर ओवर ईयर डेबिट कार्ड से पॉइंट ऑफ सेल ट्रांजैक्शन 30 प्रतिशत कम हो गए हैं। वहीं, डेबिट कार्ड से किए जाने वाले ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस की संख्या भी काफी घट गई है। डेबिट कार्ड ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में 41 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Credit card transactions, HDFC bank, SBI
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »