Cloudflare Outage: Groww, Canva, BookMyShow के साथ ठप्प पड़े कई ऐप्स और वेबसाइट्स!

Cloudflare में आए बड़े आउटेज से दुनियाभर में हजारों सर्विसेज प्रभावित हुईं। भारत में Zerodha, Groww, Canva और BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म सबसे ज्यादा प्रभावित रहे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2025 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Cloudflare आउटेज से दुनियाभर में ऐप्स और वेबसाइट्स प्रभावित
  • भारत में Zerodha, Groww, BookMyShow पर सबसे बड़ा असर
  • Cloudflare ने API और डैशबोर्ड दिक्कत की पुष्टि की

Photo Credit: Reuters

Cloudflare दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क्स में से एक है और जब यह डाउन होता है तो असर दुनिया भर में दिखाई देता है। आज, 5 दिसंबर को ठीक ऐसा ही हुआ। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह इस समय “internal service degradation” का सामना कर रही है, जिसकी वजह से कई ऐप्स, वेबसाइट्स और ऑनलाइन सेवाओं में कनेक्टिविटी इश्यूज दिख रहे हैं।

Downdetector के मुताबिक, इस समय समस्या दुनियाभर से रुपोर्ट की जा रही है। भारत में अकेले पिछले 30 मिनट में करीब 1,000 रिपोर्ट्स सबमिट की गई हैं। आउटेज का सबसे बड़ा असर भारत के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स और फाइनेंशियल सर्विसेज पर दिखाई दिया। Zerodha, Angel One और Groww जैसे ऐप्स में लॉगिन समस्या, ऑर्डर प्लेसिंग के दौरान एरर और लाइव मार्केट डेटा लोड न होने जैसी शिकायतें यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लगातार कीं। इसके अलावा, BookmyShow और Canva में भी समस्या रिपोर्ट की गई हैं।

Advertisement

चूंकि यह प्लेटफॉर्म्स अपनी APIs और बैकएंड कनेक्टिविटी के लिए Cloudflare की नेटवर्क लेयर पर निर्भर रहते हैं, इसलिए आउटेज ने सीधे मार्केट आवर्स के दौरान ट्रेडिंग गतिविधियों को भी प्रभावित किया। कई यूजर्स ने बताया कि ऐप खुल तो रहा था, लेकिन डेटा फ्रेश नहीं हो पा रहा था या ऑर्डर्स पेंडिंग स्टेटस में अटक जा रहे थे।

>

Cloudflare ने भी आउटेज को स्वीकारा है। कंपनी का सिस्टम पेज सर्विसेज में आउटेज दिखा रहा है। क्लाउफ्लेयर का कहना है कि समस्या की जांच जारी है। इससे पता चलता है कि मुख्य समस्या Cloudflare डैशबोर्ड और संबंधित API से जुड़ी है।

Cloudflare का डाउन होना नई बात नहीं है। इससे बड़ा आउटेज पिछले महीने, नवंबर 2025 में आया था। इसमें दुनिया भर के कई प्रमुख प्लेटफॉर्म्स प्रभावित हुए थे। उस समय DNS और नेटवर्क रूटिंग से जुड़ी समस्याओं के चलते ChatGPT, Spotify, Canva और कई अन्य ग्लोबल सर्विसेज कुछ समय तक डाउन रहीं। आज का आउटेज भी उसी स्केल का नजर आया, हालांकि Cloudflare का कहना है कि इस बार की समस्या का स्रोत अलग है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.