Unhappy Leaves : यह कंपनी दे रही ‘दुखी’ होने पर 10 दिन की छुट्टी

Unhappy Leaves : चीन की बड़ी रिटेल कंपनी ने अपने एम्‍प्‍लॉइज के लिए इस नई पॉलिसी का ऐलान किया है।

Unhappy Leaves : यह कंपनी दे रही ‘दुखी’ होने पर 10 दिन की छुट्टी

Photo Credit: Unsplash

जो कर्मचारी बहुत नाखुश महसूस कर रहे हैं, वे अब 10 दिनों की छुट्टी के लिए अप्‍लाई कर सकेंगे।

ख़ास बातें
  • एक चीनी कंपनी दे रही अनहैपी लीव
  • नाखुश होने पर ऑफ‍िस आने की जरूरत नहीं
  • साल में 10 दिन ले सकते हैं छुट्टी
विज्ञापन
Unhappy Leaves : प्राइवेट नौकरी करने वालों को लेकर अमूमन लोग यही सोचते हैं कि उन्‍हें कम छुट्टियां मिलती हैं। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कई बार ऐसा होता है जब मूड ठीक नहीं होता और मजबूरन ऑफ‍िस जाना पड़ता है। अब एक चीनी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को उस दिन छुट्टी देने का ऐलान किया है, जब वे दुखी महसूस कर रहे हों। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की बड़ी रिटेल कंपनी ने अपने एम्‍प्‍लॉइज के लिए इस नई पॉलिसी का ऐलान किया है। इसका मकसद काम और लाइफ के बीच बैलेंस बनाना है। 

कंपनी का नाम है- Pang Dong Lai जिसके फाउंडर और चेयरमैन Yu Donglai हैं। उन्‍होंने अपने कर्मचारियों के लिए अनहैपी लीव्‍स (Unhappy Leaves) की घोषणा की है। रिपोर्ट के अनुसार, जो कर्मचारी बहुत नाखुश महसूस कर रहे हैं, वे अब 10 दिनों की छुट्टी के लिए अप्‍लाई कर सकेंगे। ये ‘unhappy leaves' कर्मचारियों को पहले से दी जा रहीं सालाना 20 से 40 दिनों की छुट्टियों और वीकऑफ से अलग हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, यू डोंगलाई ने कहा कि हर किसी की जिंदगी में ऐसा दिन आता है जब वह खुश नहीं होता। इसलिए अगर आप खुश नहीं हैं, तो काम पर न आएं...। ऐसी छुट्टी को मैनेजमेंट रिजेक्‍ट नहीं कर सकता। अनहैपी लीव्‍स के ऐलान पर डोंगलाई का कहना है कि हम बड़ा नहीं बनना चाहते। हम चाहते हैं कि हमारे कर्मचारियों को स्वस्थ और आरामदायक जीवन मिले।

चीन में 2021 में एक सर्वे हुआ था, जिसमें वहां के 65 फीसदी से ज्‍यादा कर्मचारियों ने ऑफ‍िस में थके होने या नाखुश होने की बात कही थी। यू डोंगलाई की कंपनी का यह कदम लोगों के बीच तारीफें बटोर रहा है। दूसरे देशों में भी लोग इस पर बात कर रहे हैं। चीन का सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) डोंगलाई और उनकी कंपनी की तारीफों से पटा हुआ है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »