6G टेक्नोलॉजी में चीन ने किया कमाल, 100Gbps स्पीड पर ट्रांसफर किया डेटा!

टेराहर्ट्ज कम्युनिकेशन हाई स्पीड ट्रांसमिशन के लिए आवश्यक बैंडविड्थ प्रदान कर सकती है

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023 14:32 IST
ख़ास बातें
  • No. 25 ने टेराहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी लेवल पर वायरलेस ट्रांसमिशन टेस्ट किया
  • यह 6G को लेकर अभी तक का पहला सफल ट्रांसमिशन टेस्ट है
  • कंपनी ने 100Gbps वायरलेस ट्रांसमिशन हासिल किया है
5G मोबाइल नेटवर्क के रोलआउट के बाद दुनिया के तमाम देश 6G की तैयारियों में जुट गए हैं। भारत ने भी इस दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। पिछले कुछ समय से खबर थी कि चीन 6G टेक्नोलॉजी को हासिल करने में अन्य देशों की तुलना में बहुत आगे है और अब, देश की एक संस्था, "No. 25" है ने हाल ही में 6G कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की घोषणा की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 100Gbps वायरलेस ट्रांसमिशन हासिल किया है।

Gizmochina के अनुसार, No. 25 ने जानकारी दी है कि उनकी टीम ने टेराहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी लेवल पर डेटा का अब तक का पहला रीयल-टाइम वायरलेस ट्रांसमिशन पूरा किया है। यह 6G को लेकर अभी तक का पहला सफल ट्रांसमिशन टेस्ट बताया जा रहा है। इससे यह साबित हो जाता है कि भले ही भारत सहित दुनिया के कई देश फिलहाल 5G टेक्नोलॉजी पर पहुंचे हैं, लेकिन हम जल्द 6G टेक्नोलॉजी पर पहुंचने वाले हैं।
Advertisement

टेराहर्ट्ज कम्युनिकेशन हाई स्पीड ट्रांसमिशन के लिए आवश्यक बैंडविड्थ प्रदान कर सकती है, जिससे यह 6G नेटवर्क का एक अनिवार्य कंपोनेंट बन जाता है। रिपोर्ट कहती है कि पारंपरिक फाइबर-आधारित नेटवर्क उच्छ लागत, तैनाती के लिए लगने वाले लंबे समय जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं। वहीं, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी इन सब अड़चनों का हल हो सकती है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि टेराहर्ट्ज कम्युनिकेशन में नंबर 25 की उपलब्धि में बैंडविड्थ उपयोग को अधिकतम करने के लिए एडवांस एंटेना और कई बीम मोड का उपयोग शामिल है। इसके कारण 2021 से स्पेक्ट्रम उपयोग दोगुना हो गया है। इस सफलता में विभिन्न एप्लिकेशन हो सकते हैं, जिसमें कम दूरी के ब्रॉडबैंड प्रसारण और अंतरिक्ष अन्वेषण वाहनों के बीच हाई स्पीड डेटा ट्रांसफर शामिल हैं।
Advertisement

एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि चीन के तीसरे सबसे बड़े वायरलैस नेटवर्क ऑपरेटर ‘चाइना यूनिकॉम' (China Unicom) ने उम्‍मीद जताई है कि 6G टेक्‍नॉलजी से जुड़ी टेक्निकल रिसर्च और शुरुआती ऐप्लिकेशंस साल 2025 तक लॉन्च हो सकती हैं। इसके अलावा, कहा गया है कि चीन में अगले दशक की शुरुआत तक 6G मोबाइल नेटवर्क का रोलआउट शुरू हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 6G, 6G Technology, China 6G
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.