• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • CSK vs SRH Live Streaming: IPL में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, यहां देखें फ्री!

CSK vs SRH Live Streaming: IPL में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, यहां देखें फ्री!

मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

CSK vs SRH Live Streaming: IPL में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच, यहां देखें फ्री!

Photo Credit: X/Crickex

IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है।

ख़ास बातें
  • चेन्नई की टीम में कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं।
  • सनराइजर्स हैदराबाद को पैट कमिंस लीड कर रहे हैं।
  • आईपीएल में खेले गए मैचों में चेन्नई की टीम हैदराबाद पर भारी रही है।
विज्ञापन
IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है। दिन का इकलौता मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम में कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को पैट कमिंस लीड कर रहे हैं। 

दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के सामने हार का स्वाद चखा है। हालांकि हेड टु हेड की बात करें तो आईपीएल में खेले गए मैचों में चेन्नई की टीम हैदराबाद पर भारी रही है। टीमों के बीच अबतक 22 मैच हुए हैं जिनमें से 16 चेन्नई ने जीते और 6 हैदराबाद ने। आज दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति होगी। जो भी टीम इस मैच में हारेगी उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो जाएगी। 

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

CSK vs SRH Match Live कब होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) मैच आज 25 अप्रैल, शुक्रवार को खेला जाएगा।  
 

CSK vs SRH Match Live कहां खेला जाएगा?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

CSK vs SRH Match Live कितने बजे शुरू होगा?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) मैच आज 7.30 PM बजे शुरू होगा। 
 

CSK vs SRH Match Live को कैसे देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (CSK vs SRH) मैच को आप टीवी पर देख सकते हैं जिसके राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। यानी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसका लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। 
 

CSK vs SRH Match Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

CSK vs SRH Match Live मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »