IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 67वां और 68वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जबकि दिन का दूसरा मैच, यानी आईपीएल का 68वां मैच शाम को सनराईजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद और कोलकाता की टीम इस सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगीं।
IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है। दिन का इकलौता मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम ए चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम में कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को पैट कमिंस लीड कर रहे हैं। दोनों ही टीमों ने अपने-अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के सामने हार का स्वाद चखा है।
IPL 2025 में आज 10वां और 11वां मुकाबला होगा। यानी यह एक डबल हेडर दिन है जिसमें चार टीमें मैदान में उतरेगीं। 10वां मैच यानी दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 का 11वां मैच यानी आज शाम का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।