वैलेंटाइन डे पर आपको मिल सकता है ChatGPT से लिखवाया गया लव लेटर, सर्वे में खुलासा

McAfee की नई 'Modern Love' रिसर्च में खुलासा किया गया है कि फर्म द्वारा किए गए एक सर्वे में शामिल 30 प्रतिशत पुरुष (और सभी वयस्कों में से 26 प्रतिशत) इस वेलेंटाइन डे पर लव लेटर लिखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 फरवरी 2023 15:00 IST
ख़ास बातें
  • 30% पुरुष Valentine's Day पर ChatGPT जैसे AI टूल्स से लिखवाएंगे लव लेटर
  • रिसर्च को भारत सहित 9 देशों के 5,000 लोग शामिल हैं
  • रिसर्च का उद्देश्य पता लगाना है कि AI कैसे प्यार और रिश्तों को बदल रहा है

Photo Credit: Pexels

ChatGPT एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस संवादी चैटबॉट (AI conversational chatbot) है, जिसे 30 नवंबर को मुफ्त पब्लिक टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था। चैटबॉट आपके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब ऐसे देता है, मानों आपने उस प्रश्न को किसी इंसान से पूछा हो और ये टूल चैट के आधार पर सीखता और खुद को बेहतर बनाता है। यह आपके लिए निबंध लिख सकता है, आपका होमवर्क कर सकता है और आपके लिए पूरा एक ई-मेल भी तैयार कर सकता है। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल कई तरीकों से होने लगा है। एक सर्वे रिपोर्ट में पता चला है कि सर्वे किए गए कुल लोगों में से 30 प्रतिशत पुरुष आने वाले वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) पर ChatGPT AI टूल का इस्तेमाल प्रेम पत्र (लव लेटर) लिखने के लिए करने वाले हैं।

McAfee की नई 'Modern Love' रिसर्च में खुलासा किया गया है कि फर्म द्वारा किए गए एक सर्वे में शामिल 30 प्रतिशत पुरुष (और सभी वयस्कों में से 26 प्रतिशत) इस वेलेंटाइन डे पर लव लेटर लिखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करेंगे। इस रिसर्च को भारत सहित 9 देशों के 5,000 लोग शामिल हैं। रिसर्च का उद्देश्य यह पता लगाना था कि AI और इंटरनेट कैसे प्यार और रिश्तों को बदल रहे हैं।
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि 49 प्रतिशत लोगों का कहना है कि अगर उन्हें पता चलता है कि उन्हें मिला लव लेटर ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड टूल्स द्वारा लिखा गया है, तो वे नाराज होंगे। जिन्होंने इस टूल का इस्तेमाल लव लेटर लिखने के लिए किए जाने का मन बनाया है, उनमें से 27 प्रतिशत ने कारण पूछे जाने पर कहा कि यह उन्हें (लव लेटर भेजने वाले) ज्यादा आत्मविश्वास (27%) महसूस कराएगा, जबकि 21 प्रतिशत ने समय की कमी को कारण बताया और 21 प्रतिशत ने प्रेरणा की कमी का हवाला दिया, जबकि 10% ने कहा यह बस तेज और आसान होगा और उन्होंने नहीं सोचा कि लेटर को प्राप्त करने वाले को पता चलेगा।

रिपोर्ट आगे एक और दिलचस्प बात बताती है कि सर्वे किए गए सभी लोगों में से दो-तिहाई वयस्क (69 प्रतिशत) AI द्वारा लिखे गए प्रेम पत्र और मानव द्वारा लिखे गए प्रेम पत्र के बीच अंतर नहीं बता पाए। वास्तव में, हैरानी इस बात की है कि इनमें से 65 प्रतिशत ने तो मशीन से जनरेट हुए लेटर को पसंद किया।
Advertisement

रिपोर्ट में ऑनलाइन डेटिंग में इन टूल्स के जरिए होने वाले स्कैम या कैट फिशिंग के बारे में भी चिंता जताई गई है, क्योंकि सर्वे के अनुसार, संपर्क किए जाने के बाद 66 प्रतिशत वयस्कों ने एक अजनबी के साथ बातचीत की है, जिसमें फेसबुक मैसेंजर (39 प्रतिशत) और इंस्टाग्राम (33 प्रतिशत) सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म हैं, जबकि 51 प्रतिशत स्वीकार करते हैं कि उन्हें कैटफिश किया गया है।
Advertisement

बता दें कि ChatGPT को बनाने वाले डेवलपर्स OpenAI का कहना है कि उनका चैटजीपीटी मॉडल, रीइन्फोर्समेंट लर्निंग फ्रॉम ह्यूमन फीडबैक (RLHF) नाम की मशीन लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल करके डेवलप किया गया है। यह पूछे गए सवाल को सिम्युलेट कर सकता है और निरंतर चलने वाली प्रश्नों का उत्तर देने में भी सक्षम है। कंपनी का कहना है कि यह गलतियों को स्वीकार कर सकता है, गलत सवालों को चुनौती दे सकता है और अनुचित अनुरोधों को अस्वीकार कर सकता है।

ChatGPT जैसे टूल का इस्तेमाल वास्तविक दुनिया के काम जैसे डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन कंटेंट बनाने, ग्राहक सेवा प्रश्नों का उत्तर देने या जैसा कि कुछ यूजर्स ने पाया है, यह कोड को डिबग करने जैसे जटिल कामों में भी यूजर्स की मदद कर सकता है। इंसानों से बातचीत करने की शैली की नकल करते हुए बॉट कई तरह के सवालों का जवाब दे सकता है और यूजर्स की कई तरह के कामों को आसान बनाने में मदद कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , ChatGPT, valentines day, Valentines day Love Letter
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  3. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  4. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  6. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  7. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  8. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  9. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  10. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.