चैटजीपीटी बनाने वाली OpenAI की एक और क्रांति! तैयार किया Sora, क्‍या करेगा यह? जानें

What is Sora : यह टूल आपके लिखे गए प्रॉम्‍प्‍ट (Prompt) से ही वीडियो बना देगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 16:12 IST
ख़ास बातें
  • चैटजीपीटी की मेकर ओपनएआई का नया टूल
  • पेश किया Sora, टेक्‍स्‍ट को बदल देगा वीडियो में
  • अभी इस टूल को पब्‍लिक के लिए नहीं लाया गया है

यह टूल अभी पब्लिक के लिए नहीं आया है।

Photo Credit: OpenAI

ChatGPT (चैटजीपीटी) बनाने वाली ओपनएआई (OpenAI) ने आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक नया टूल पेश किया है। इसका नाम है- Sora। यह टेक्‍स्‍ट को वीडियो में बदलने की ताकत देता है। आसान भाषा में कहें तो अब टेक्‍स्‍ट को सीधे वीडियो में बदला जा सकता है। यानी लोगों को ना तो फुटेज चाहिए होगा, ना ही फोटो। यह टूल आपके लिखे गए प्रॉम्‍प्‍ट (Prompt) से ही वीडियो बना देगा। कंपनी ने एक ट्वीट में इसकी झलक भी दिखाई है। 

हालांकि इस टूल को अभी आम लोगों के लिए नहीं लाया गया है। चुनिंदा क्रिएटर्स को इसका एक्‍सेस दिया गया है। कंपनी का कहना है कि वह सोरा (Sora) को पब्लिक के लिए रिलीज करने से पहले सेफ्टी के कई कदम उठाएगी। 
Advertisement
 

ओपनएआई के मुताबिक उसका नया टूल रेड टीम के लिए भी उपलब्‍ध है। यह टीम एआई की कम‍ियों को पता लगाएगी। इसमें गलत सूचनाओं का पता लगाना, हेटफुल कंटेंट से निपटना शामिल है। ऐसे टूल डेवलप करने पर काम हो रहा है, जो गलत जानकारी देने वाले कंटेंट का पता लगा सके। 
Advertisement

ओपनएआई ने यह तो नहीं बताया कि पब्‍लिक के लिए ‘सोरा' कब तक आएगा। कंपनी के प्रमुख सैम ऑल्‍टमैन ने लिखा कि यह वीडियो जनरेटिव मॉडल Sora है। हम इसकी शुरुआत रेड टीम के साथ कर रहे हैं। सिलेक्‍टेड क्रिएटर्स को भी इसका एक्‍सेस दिया जा रहा है। 

ओपनएआई की ओर से जो ट्वीट किया गया है, उसमें बताया गया है कि कैसे टेक्‍स्‍ट को वीडियो में बदला गया। ट्वीट में कुछ प्रॉम्‍प्‍ट लिखे हैं, जिन्‍हें पढ़कर एआई ने वीडियो क्र‍िएट कर दिया। हालांकि अभी सोरा को कुछ प्रॉम्प्ट समझने में परेशानी आ रही है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.