3.7 करोड़ रुपये सैलरी पैकेज दे रही ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI

सैलरी पैकेज के अलावा कंपनी ने कई तरह के और भी बेनिफिट देने की बात कही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 अगस्त 2023 09:07 IST
ख़ास बातें
  • रिसर्च इंजीनियरों को 2.02 करोड़ रुपये से लेकर 3.07 करोड़ रुपये तक पैकेज
  • 1500 डॉलर तक लर्निंग एंड डेवलपमेंट स्टाइपेंड भी मिलेगा
  • सैलरी पैकेज के अलावा कंपनी ने कई तरह के और भी बेनिफिट देने की बात कही है

सैलरी पैकेज के अलावा कंपनीOpenAI ने कई तरह के और भी बेनिफिट देने की बात कही है।

आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस वाला ChatGPT चैटबॉट बनाने वाली कंपनी OpenAI ने भर्तियों की घोषणा की है। जिसमें कंपनी 3.7 करोड़ रुपये तक का पैकेज ऑफर कर रही है। यह सालाना सैलरी पैकेज है जो टॉप टेलेंट के लिए निर्धारित किया गया है। कंपनी ने नई भर्तियों के लिए रिसर्चर्स, इंजीनियर, और साइंटिस्टों की आवश्यकता बताई है जो कि आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, और नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग में एक्सपर्ट हों। 

OpenAI में सुपरएलाइनमेंट के हेड जेन लीके ने खुलासा किया है कि कंपनी में शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और वैज्ञानिकों की आवश्यकता है। जरूरी स्किल्स में मशीन लर्निंग, कोडिंग और क्रिटिकल थिंकिंग की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि कैंडिडेट आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस की सेफ्टी हेतु अपने काम के प्रति सही मायनों में समर्पित होने चाहिएं। कंपनी ने इस बात पर खास जोर देते हुए कहा कि ओपनएआई ऐसे लोगों की तलाश में है जो अपने काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित हों, जिससे कि AI आदमी के कंट्रोल से बाहर न जा सके। 

कंपनी ने इसका कारण बताते हुए कहा है कि AI दुनिया में अच्छे कामों  के लिए एक पावरफुल टूल है, लेकिन इसके साथ ये ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि यह सुरक्षित और जिम्मेदाराना तरीके से डेवलप किया जाए। इसके लिए कंपनी ने वेबसाइट पर कई तरह की रिक्तियों की लिस्ट भी जारी है। इसमें रिसर्च इंजीनियरों को 2.02 करोड़ रुपये से लेकर 3.07 करोड़ रुपये तक का पैकेज देने की बात कही गई है। पैकेज में कंपनी की ओर से 18 से ज्यादा छुट्टियां भी दी जाएंगीं। साथ ही पेड पेरेंटल लीव (20 हफ्तों तक) और फैमिली प्लानिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। इसके अलावा 1500 डॉलर तक लर्निंग एंड डेवलपमेंट स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। 

सैलरी पैकेज के अलावा कंपनी ने कई तरह के और भी बेनिफिट देने की बात कही है। ओपनएआई की ओर से इतना बड़ा सैलरी पैकेज ऑफर किया जाना इस बात का संकेत है कि दुनिया में AI की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 तक दुनिया भर में AI मार्केट 390 बिलियन डॉलर के कैपिटल तक पहुंच सकती है। AI की बढ़ती डिमांड के अनुसार AI प्रोफेशनल लोगों की मार्केट में भारी कमी है। इसलिए कंपनियां AI पॉजीशन के लिए मोटी रकम खर्चने को तैयार दिख रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  2. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  3. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  4. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  5. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  6. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  7. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  8. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  9. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  10. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.