CES 2022 : Samsung समेत कई कंपनियों के अधिकारी कोविड-19 की चपेट में

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के लगभग 20 अधिकारी और SK ग्रुप के 6 अधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं।

CES 2022 : Samsung समेत कई कंपनियों के अधिकारी कोविड-19 की चपेट में

कोविड पॉजिटिव आने वाले ज्‍यादातर सैमसंग अधिकारियों को दो चार्टर्ड उड़ानों के जरिए अमेरिका से वापस कोरिया भेज दिया गया है।

ख़ास बातें
  • CES के कंज्यूमर टेक्‍नॉलजी असोसिएशन के प्रवक्ता ने कुछ नहीं कहा है
  • ह्यूदै हैवी इंडस्‍ट्रीज के भी 6 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव हुए हैं
  • सैमसंग ने केस की डिटेल्‍स कन्‍फर्म करने से इनकार कर दिया
विज्ञापन
अमेरिका के लास वेगास में पिछले हफ्ते दुनिया के सबसे बड़े टेक शो ‘CES 2022' में हिस्‍सा लेने वाले दक्षिण कोरियाई कंपनियों के 30 से ज्‍यादा अधिकारी कोरोना की चपेट में हैं। इंडस्‍ट्री सोर्सेज और एक कंपनी ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के लगभग 20 अधिकारी और SK ग्रुप के लगभग 6 अधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी पहचान बताने से इनकार कर दिया। इसके अलावा, ह्यूदै हैवी इंडस्‍ट्रीज के भी 6 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव हुए हैं। 

इस बीच, ‘CES 2022' में भाग लेने वाले ह्यूदै मोटर और ह्यूदै मोबिस के भी कई अधिकारी दक्षिण कोरिया लौटने के बाद पॉजिट‍िव पाए गए हैं। दक्षिण कोरियाई अखबार JoongAng Ilbo ने एक सोर्स का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है। 

दक्षिण कोरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी, सोन यंग-राय ने एक ब्रीफिंग में कहा कि ‘CES 2022' में हिस्‍सा लेने वाले कई कोरियाई बिजनेसमैन COVID-19 की चपेट में हैं। 

उन्होंने कहा कि हम उन लोगों से संपर्क कर रहे हैं, जिन्होंने इस इवेंट में हिस्‍सा लिया था। उन्‍होंने आयोजन में शामिल होने वाले लोगों से जल्द PCR टेस्‍ट कराने का अनुरोध किया है। 

दक्षिण कोरियाई अखबार Chosun Ilbo ने बताया है कि कोविड पॉजिटिव आने वाले ज्‍यादातर सैमसंग अधिकारियों को दो चार्टर्ड उड़ानों के जरिए अमेरिका से वापस कोरिया भेज दिया गया है। अखबार ने बताया है कि सैमसंग के अधिकारियों को क्‍वारंटीन फैसिलिटीज में ले जाया जा रहा है। इनमें से ज्‍यादातर को हल्‍के लक्षण हैं। 

CES में कंज्यूमर टेक्‍नॉलजी असोसिएशन (CTA) के प्रवक्ता ने फ‍िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

नेवादा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि कई नए मामले हाल में हुई ट्रैवल हिस्‍ट्री से जुड़े हैं। पीडि़तों ने इवेंट्स में भाग लिया और कई लोकेशंस पर विजिट की, जहां से संभवत: वो संक्रमित हुए होंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मामलों में हुई बढ़ोतरी को CES से जोड़ने के सबूत नहीं हैं। सैमसंग ने केस की डिटेल्‍स कन्‍फर्म करने से इनकार कर दिया। कहा कि उसने CES में मौजूद लोगों की हेल्‍थ के लिए कई कदम उठाए। SK ग्रुप ने भी पर्सनल इन्‍फर्मेशन का खुलासा नहीं करने की अपनी नीति का हवाला देते हुए मामले की पुष्टि करने से इनकार कर दिया। हुंडई मोटर ग्रुप ने भी मामले में जवाब नहीं दिया। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CES 2022, Samsung, sk group, Hyundai, covid 19 case in ces 2022
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  8. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  9. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »