Google Chrome यूजर्स पर मंडरा रहा खतरा, CERT-in ने जारी की चेतावनी- हैकर्स की आपके सिस्टम पर नजर

CERT-In ने Google Chrome चलाने वाले डेस्कटॉप यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 10:25 IST
ख़ास बातें
  • Google Chrome यूजर्स पर हैकर्स का खतरा मंडरा रहा है।
  • Google Chrome वाले डेस्कटॉप यूजर्स के लिए सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी हुई है
  • यूजर्स को ब्राउजर ऑटोमैटिक तौर पर अपडेट करने के लिए सेट करना होगा।

हैकर्स लोगों के कंप्यूटर सिस्टम पर एक्सेस के लिए नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Clint Patterson

Google Chrome यूजर्स पर हैकर्स का खतरा मंडरा रहा है। CERT-In ने Google Chrome चलाने वाले डेस्कटॉप यूजर्स के लिए एक सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है। साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने विंडोज, मैकओएस और लिनक्स के लिए गूगल क्रॉम में नजर आई खामियों और कमजोरियों की जानकारी दी है। एजेंसी का कहना है कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम पर खतरनाक कोड लगा सकते हैं। एजेंसी ने Windows, macOS और Linux पर Google Chrome का उपयोग करने वाले सभी यूजर्स और ऑर्गेनाइजेशन को लेटेस्ट वर्जन अपडेट करने की सलाह दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Chrome यूजर्स के लिए चेतावनी

Advertisement

CERT-In ने 8 अक्टूबर को पब्लिश वलनेरिबिलिटी नोट CIVN-2025-0250 में विंडोज, मैकओएस और लिनक्स के लिए गूगल क्रॉम में नजर आई गई सिक्योरिटी संबंधित खामियों की जानकारी दी गई है। एडवाइजरी के अनुसार, जब कोई प्रभावित यूजर्स फ्रॉड या स्कैम के लिए तैयार की गई वेबसाइट पर जाता है तो इन खामियों का फायदा उठाकर स्कैमर्स रिमोट स्तर पर उनके डिवाइस का एक्सेस ले लेते हैं।

सबसे ज्यादा रिस्क वाले सिक्योरिटी फ्लो का उपयोग करके कोई हैकर किसी कंप्यूटर पर अपनी मर्जी का कोड लगा सकता है या DoS जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। इससे हैकर्स प्रभावित सिस्टम की जरूरी और संवेदनशील जानकारी का एक्सेस भी ले सकते हैं। विंडोज और मैक के लिए 141.0.7390.65/.66 से पहले के गूगल क्रॉम वर्जन और लिनक्स के लिए 141.0.7390.65 से पहले के गूगल क्रॉम वर्जन में ये खामियां देखी गईं हैं, जिन्हें CVE-2025-11211, CVE-2025-11458 और CVE-2025-11460 के तौर पर पहचाना गया है।

यूजर्स को क्या करना होगा

Advertisement

CERT-In ने सभी सामान्य यूजर्स और ऑर्गेनाइजेशन से इन खामियों से होने वाले खतरे को कम करने के लिए अपने गूगल क्रॉम को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्जन में अपडेट करने की सलाह दी है। Windows और Mac यूजर्स को वर्जन 141.0.7390.65/.66 में अपडेट करना होगा, जबकि लिनक्स यूजर्स को वर्जन 141.0.7390.65 में अपडेट करना होगा।

कैसे करें अपडेट

अपनी सुरक्षा के लिए यूजर्स को अपना ब्राउजर ऑटोमैटिक तौर पर अपडेट करने के लिए सेट करना होगा। इसके अलावा यूजर्स स्क्रीन के टॉप पर दाईं ओर थ्री-डॉट मीनू पर क्लिक करके, हेल्प पर जा सकते हैं, फिर अबाउट गूगल क्रॉम पर जाकर अपने ब्राउजर को मैनुअल तौर पर भी अपडेट कर सकते हैं। ब्राउजर अपडेट को चेक करेगा और लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना शुरू कर देगा। अपडेट इंस्टॉल होने के बाद यूजर्स बदलावों को अप्लाई करने के लिए ब्राउजर को रिस्टार्ट कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.