Zoom कॉल पर 900 कर्मचारियों की छंटनी करने वाले CEO विशाल गर्ग की वापसी

बाद में उन्‍होंने छंटनी करने के तरीके के लिए माफी मांगी थी। कहा था कि वह नौकरी से निकाले गए लोगों का कंपनी के प्रति योगदान और उनका सम्‍मान करने में विफल रहे।

Zoom कॉल पर 900 कर्मचारियों की छंटनी करने वाले CEO विशाल गर्ग की वापसी

Photo Credit: Linkdin/Voshal garg

बुधवार को यह घोषणा की गई कि विशाल गर्ग अपने पद पर लौट रहे हैं।

ख़ास बातें
  • आलोचना के बाद विशाल गर्ग ने अपने तरीके के लिए माफी मांगी थी
  • कंंपनी ने उन्‍हें कुछ वक्‍त के लिए छुट्टी पर भी भेज दिया था
  • अब वह दोबारा वापसी कर रहे हैं
विज्ञापन
जूम (Zoom) कॉल पर 900 कर्मचारियों की छंटनी करने वाले भारतीय मूल के CEO विशाल गर्ग अपनी पोजिशन पर वापस लौट रहे हैं। Better.com के CEO विशाल को उनके फैसले की वजह से काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। पिछले साल क्रिसमस से एक सप्‍ताह पहले उन्‍होंने अमेरिका में अपने 900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्‍ता दिखाया था। उस जूम कॉल में विशाल ने अपने कर्मचारियों से कहा था, ‘मैं आपके पास कोई अच्छी खबर लेकर नहीं आया हूं। अगर आप इस कॉल पर हैं, तो आप उस बदकिस्‍मत ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसे हटाया जा रहा है। आपको जॉब से फौरन टर्मिनेट कर दिया गया है। विशाल गर्ग ने जिस तरह से अपने कर्मचारियों की छंटनी की थी, उनके तरीके की दुनियाभर में आलोचना हुई थी। 

बाद में उन्‍होंने छंटनी करने के तरीके के लिए माफी मांगी थी। कहा था कि वह नौकरी से निकाले गए लोगों का कंपनी के प्रति योगदान और उनका सम्‍मान करने में विफल रहे। उन्‍होंने कहा था, ‘छंटनी करने का फैसला मेरे पास था, लेकिन उसे कम्‍युनिकेट करने में मैंने गलती की। ऐसा करके मैंने उन्‍हें शर्मिंदा किया।'  

बहरहाल, बुधवार को यह घोषणा की गई कि विशाल गर्ग अपने पद पर लौट रहे हैं। इससे पहले कंपनी के बोर्ड ने एक स्टाफ मेमो में घोषणा की थी कि वह उस घटनाके बाद अपने लिए समय निकाल रहे थे। 

CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों को लिखे एक लेटर में गर्ग ने कहा है, मैं जानता हूं कि पिछले कुछ सप्ताह कितने कठिन रहे हैं। मेरी वजह से पनपे गुस्‍से और शर्मिंदगी के लिए मुझे गहरा खेद है। मैंने यह सोचने में बहुत समय बिताया है कि एक कंपनी के रूप में हम कहां हैं और किस प्रकार के नेतृत्व की बेहतर जरूरत है।

गौरतलब है कि अपने कर्मचारियों को जूम कॉल पर नौकरी से बर्खास्त करने के बाद गर्ग ने उनसे कहा था कि वे एचआर डिपार्टमेंट से एक ई-मेल की उम्मीद कर सकते हैं। गर्ग ने मार्केट और परफॉर्मेंस का हवाला देते हुए कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। लोगों को नौकरी से निकालने के तरीके की पूरी दुनिया में आलोचना हुई थी। मीडिया में भी इसके बारे में काफी कुछ लिखा गया था। इसके बाद विशाल लंबी छुट्टी पर चले गए थे। अब वह वापस लौट रहे हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Better com, Vishal Garg, vishal garg coming back

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »