राजधानी में टल सकता है ऑड-ईवन रूल, सुप्रीम कोर्ट के रिव्यू का होगा इंतजार

दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि वह इस कदम के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से रिव्यू का इंतजार करेगी

राजधानी में टल सकता है ऑड-ईवन रूल, सुप्रीम कोर्ट के रिव्यू का होगा इंतजार

यह रूल 13 नवंबर से लागू होना था

ख़ास बातें
  • राजधानी में पहले ही GRAP 4 लागू है
  • यह पॉल्यूशन को लेकर उच्च अलर्ट है
  • पिछली बार इस रूल को 2019 में लागू किया गया था
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में भारी एयर पॉल्यूशन की समस्या है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने 13 से 20 नवंबर तक व्हीकल्स के लिए ऑड-ईवन रूल को लागू करने की घोषणा की थी। इस रूल को टाला जा सकता है। दिल्ली सरकार ने बुधवार को कहा कि वह इस कदम के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से रिव्यू का इंतजार करेगी। 

 राजधानी में पहले ही GRAP 4 लागू है, जो पॉल्यूशन को लेकर उच्च अलर्ट है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने संकेत दिया है कि ऑड-ईवन रूल को टाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के ऑड-ईवन रूल के असर का रिव्यू करने और इस पर ऑर्डर जारी करने के बाद इस बारे में दिल्ली सरकार अगले कदम का फैसला करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा था कि ऑड-ईवन रूल से पॉल्यूशन को घटाने में ज्यादा मदद नहीं मिलती। पिछली बार इस रूल को 2019 में लागू किया गया था। इसका उद्देश्य व्हीकल्स से होने वाले पॉल्यूशन को घटाना था। इसमें वैकल्पिक दिनों पर ऑड या ईवन नंबर्स के साथ समाप्त होने वाले रजिस्ट्रेशन के साथ व्हीकल्स को सड़क पर लाने की अनुमति होती है। 

हाल ही में गोपाल राय ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को पत्र लिखकर राजधानी में ऐसे व्हीकल्स की एंट्री पर रोक लगाने का निवेदन किया था जो BS6 नॉर्म्स का पालन नहीं करते। इस रूल के तहत, रजिस्ट्रेशन प्लेट पर अंतिम नंबर ईवन रखने वाले टू-व्हीलर्स और कारों को एक दिन और ऑड नंबर वाले व्हीकल्स को दूसरे दिन सड़कों पर लाने की अनुमति होती है। हालांकि, कुछ व्हीकल्स को इस रूल से छूट मिलती है। इनमें इमरजेंसी व्हीकल्स, VVIP व्हीकल्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स शामिल हैं। ऐसा कोई विशेष डेटा उपलब्ध नहीं है जिससे यह पता चल सके कि इस रूल से पॉल्यूशन के लेवल में कमी होती है। 

दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में एयर क्वालिटी खराब होने का बड़ा कारण हरियाणा और पंजाब में खेतों में फसल की कटाई के बाद पराली जलाना है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की लगभग चार वर्ष पहले हुई एक स्टडी में पाया गया था कि ऑड-ईवन से पहले और बाद में पॉल्यूशन का लेवल कुछ कम हुआ था लेकिन इसके पीछे कोई बड़ा कारण नहीं था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »