Instagram, YouTube, Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शख्स ने कर दिया मुकदमा! वजह जान हो जाएंगे हैरान

कनाड़ा के मॉन्ट्रियल में रहने वाले एक शख्स ने Instagram, YouTube, Reddit, TikTok आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ मुकदमा किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 अगस्त 2024 19:56 IST
ख़ास बातें
  • Instagram, Facebook समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मुकदमा
  • दिमागी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव के चलते किया मुकदमा
  • नींद की क्वालिटी हो रही थी खराब

शख्स ने Instagram, YouTube, Reddit, TikTok आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ मुकदमा किया है।

TikTok, YouTube, Instagram, Facebook समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक व्यक्ति ने मुकदमा दायर कर दिया है। शख्स का कहना है कि इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की वजह से उसका दिमाग खराब हो जाता है। ये सभी प्लेटफॉर्म्स एक लत के जैसे हैं जो दिमागी सेहत पर बुरा असर डालते हैं। 

कनाड़ा के मॉन्ट्रियल में रहने वाले एक शख्स ने Instagram, YouTube, Reddit, TikTok आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ मुकदमा किया है। शख्स का आरोप है कि ये उसकी दिमागी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। शख्स का कहना है कि उसने 2015 से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना शुरू किया था। जिसके बाद उसके काम करने की क्षमता में गिरावट आई है और उसकी शारीरिक सेहत भी बिगड़ी है। रिपोर्ट के अनुसार, शख्स दिन में 4 घंटे सोशल मीडिया ऐप्स का इस्तेमाल करता था। 

लेकिन बाद में उसने इसके बुरे प्रभावों को देखते हुए इस पर बिताया जाने वाला समय कम कर दिया। शख्स ने यह समय घटाकर 2 घंटे कर दिया। लेकिन इसके बाद भी उसकी दिमागी सेहत पर सोशल मीडिया का बुरा असर पड़ रहा था। उसकी नींद की क्वालिटी खराब हो रही थी। शख्स ने Lambert Avocats नामक लॉ फर्म के माध्यम से यह केस दर्ज किया। 
लॉ फर्म के Philippe Brault के मुताबिक, यह समस्या केवल कुछ लोगों की नहीं है, बल्कि यह समस्या आजकल सभी लोगों के साथ हो रही है। फर्म का कहना है कि उसने यह केस इसीलिए लिया क्योंकि यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है और पुराने समय से ही चली आ रही है। फिलिप के मुताबिक कनाड़ा में 7 से 11 साल की उम्र के बीच के 52 प्रतिशत बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मालिकों को चाहिए कि वह उनके यूजर्स की हेल्थ और सेफ्टी को प्राथमिकता दें। 
Advertisement
 
केस का मकसद कंपनियों द्वारा लापरवाही से डिजाइन किए गए इन प्लेटफॉर्म्स की वजह से लोगों को होने वाले नुकसान की भरपाई करवाना है। लॉ फर्म मानती है कि मनोवैज्ञानिक कमजोरी का ये प्लेटफॉर्म फायदा उठाते हैं। इन पर इस तरह का कंटेंट या प्रोग्राम दिखाया जाता है जिसमें व्यक्ति लंबे समय तक उलझा रहता है और यह उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  3. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.