• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 715 KM की रेंज से लैस BYD की नई इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स लीक

715 KM की रेंज से लैस BYD की नई इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स लीक

BYD केवल इस मॉडल पर काम नहीं कर रही है। एक अन्य मॉडल पर भी काम चल रहा है, जिसकी रेंज 610 किलोमीटर होगी, लेकिन दोनों नए वेरिएंट में 85.44KWh क्षमता का बैटरी पैक मिलेगा।

715 KM की रेंज से लैस BYD की नई इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स लीक

BYD Han EV के मौजूदा मॉडल की रेंज 605 किलोमीटर है

ख़ास बातें
  • BYD Han EV का मौजूदा मॉडल 605 km की रेंज देने में सक्षम है
  • अपकमिंग रिफ्रेश्ड मॉडल 715 km की जबरदस्त रेंज से लैस होगा
  • एक कम रेंज वाले मॉडल पर भी हो रहा है काम, जो डुअल मोटर्स से लैस आएगा
विज्ञापन
BYD के पास चीन में इलेक्ट्रिक कारों (electric cars) का बड़ा बेड़ा है। चीनी वाहन निर्माता को घरेलू बाज़ार में सस्ती और दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ियां (electric vehicles) बनाने के लिए जाना जाता है। आने वाले कुछ वर्षों में कंपनी अपनी कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है और अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि BYD नई Han EV पर भी काम कर रही है, जो लॉन्ग रेंज से लैस होगी। यह मौजूदा Han इलेक्ट्रिक कार का रिफ्रेश्ड मॉडल होगा। रिपोर्ट में ईवी को लेकर मिली कई जानकारियों को शेयर किया गया है।

ITHome की रिपोर्ट (via Gizmochina) में चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा न्यू एनर्जी व्हीकल मॉडल (NEV) के लेटेस्ट बैच की लिस्ट का हवाला देते हुए अपकमिंग Han EV के बारे में कुछ जानकारियां मुहैया कराई गई है दिलचस्प जानकारी सामने आई। नई हान इलेक्ट्रिक कार को बेहतर रेंज के साथ उतारा जाएगा। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Han EV का मौजूदा मॉडल 605 km की रेंज देने में सक्षम है। लिस्ट में मौजूद जानकारी के अनुसार, अपकमिंग रिफ्रेश्ड मॉडल 715 km की जबरदस्त रेंज से लैस होगा। 

रिपोर्ट आगे बताती है कि ऑटोमोबाइल कंपनी केवल इस मॉडल पर काम नहीं कर रही है। एक अन्य मॉडल पर भी काम चल रहा है, जिसकी रेंज 610 किलोमीटर होगी, लेकिन दोनों नए वेरिएंट में 85.44KWh क्षमता का बैटरी पैक मिलेगा।
 
5t9ajp48

Photo Credit: IT HOME


कम रेंज वाला मॉडल डुअल मोटर्स से लैस आता है, जिसमें एक मोटर फ्रंट और एक बैक में फिट होगी। इसमें आगे वाली मोटर 180kW क्षमता की मैक्सिमम पावर जनरेट करने में सक्षम होगी, जबकि पीछे फिट की गई मोटर कथित तौर पर 200kW क्षमता की मैक्सिमम पावर जनरेट करेगी। दूसरी ओर, 715 किलोमीटर रेंज वाला मॉडल 180kW क्षमता की मैक्सिमम पावर और 350nm का पीक टॉर्क जनरेट करने वाली सिंगल मोटर के साथ आएगा।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कार का डिज़ाइन मौजूदा मॉडल के समान होगा, लेकिन फ्रंट ग्रिल को थोड़ा बड़ा किया गया है। कीमत, उपलब्धता और फीचर्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है, लेकिन क्योंकि मॉडल NEV की लिस्ट में इन मॉडल को शामिल किया गया है, ऐसे में हम आने वाले समय में इनके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने की उम्मीद करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Han EV, Han Electric car, BYD Han, BYD Han Electric Car
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  11. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »