• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • भारत में धड़ाधड़ बिक रही है 520 km रेंज वाली BYD e6 इलेक्ट्रिक कार, जानें इसकी कीमत

भारत में धड़ाधड़ बिक रही है 520 km रेंज वाली BYD e6 इलेक्ट्रिक कार, जानें इसकी कीमत

चीनी ऑटोमेकर के भारतीय खेमे ने घोषित किया है कि कंपनी ने देश में 450 e6 इलेक्ट्रिक MPV यूनिट्स की डिलीवरी पूरी कर ली है।

भारत में धड़ाधड़ बिक रही है 520 km रेंज वाली BYD e6 इलेक्ट्रिक कार, जानें इसकी कीमत

BYD e6 की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है

ख़ास बातें
  • भारत में BYD e6 इलेक्ट्रिक MPV की कीमत 29.15 लाख रुपये है
  • DC फास्ट चार्जिंग से कार 35 मिनट में 30 - 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है
  • WLTC साइकिल के हिसाब से 415 km की रेंज निकाल सकती है
विज्ञापन
इस साल अगस्त में चीन की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) ने भारत में अपनी e6 इलेक्ट्रिक MPV को लॉन्च किया था और अब, कंपनी ने लॉन्च के बाद से देश में 450 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी करने की घोषणा भी कर दी है। बीवाईडी देश के पांच शहरों में स्थित अपने शोरूमके जरिए इन कारों को बेचती है, जिनमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोची और विजयवाड़ा शामिल हैं। BYD e6 इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 520 km की रेंज देने में सक्षम है। हालांकि, WLTC साइकिल के हिसाब से 415 km की रेंज निकाल सकती है।

चीनी ऑटोमेकर के भारतीय खेमे ने घोषित किया है कि कंपनी ने देश में 450 e6 इलेक्ट्रिक MPV यूनिट्स की डिलीवरी पूरी कर ली है। वर्तमान में इस कार को केवल एक वेरिएंट में बेचा जा रहा है, जिसकी कीमत 29.15 लाख रुपये है। कंपनी अपने ग्राहकों को 3 साल या 125,000 km की व्हीकल वारंटी और बैटरी सैल पर 8 साल या 500,000 km की वारंटी दे रही है। इसके अलावा, ट्रैक्शन मोटर पर 8 साल या 150,000 km की वारंटी दी जा रही है। 

इस मौके पर बीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय गोपालकृष्णन ने कहा, “यह विकास प्रकृति के प्रति और वैश्विक, सही मायने में शून्य-उत्सर्जन इकोसिस्टम बनाकर कार्बन उत्सर्जन को कम करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है। ऑल-न्यू ई6 बैटरी सुरक्षा के मामले में हाई स्कोर करती है और बीवाईडी की पंचर-प्रतिरोधी ब्लेड बैटरी को अपनाने वाली भारत का पहली कार है।"

इस इलेक्ट्रिक कार में 71.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो कि सिंगल फ्रंट-एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। इससे मैक्सिमम 95 PS की पावर और 180 Nm का पीक टॉर्क जनरेट होता है। BYD e6 की टॉप स्पीड 130 किमी प्रति घंटा है। यह डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी पैक 35 मिनट में 30 - 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है और 90 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric car
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »