सिंगल चार्ज में 512KM चलने वाली BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को सेफ्टी टेस्ट में टॉप रेटिंग! भारत में 50 हजार में करें बुक

चाइल्ड ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन टेस्ट में भी इलेक्ट्रिक कार ने अच्छा स्कोर किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2022 12:30 IST
ख़ास बातें
  • BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को 5 स्टार रेटिंग दी गई है।
  • इसके एडल्ट प्रोटेक्शन कैटिगरी में कार को 91% रेटिंग मिली है।
  • BYD e6 MPV के बाद कंपनी का भारत में यह दूसरा मॉडल है।

BYD Atto 3 को कार सेफटी टेस्ट में जबरदस्त रेटिंग मिली है, यह भाारत में अगले महीने लॉन्च होने जा रही है।

Photo Credit: YouTube/Euro NCAP video screenshot

BYD Atto 3 को कार सेफ्टी टेस्ट में जबरदस्त रेटिंग मिली है। BYD Atto 3 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) है जिसे चाइनीज कार मेकर कंपनी BYD ने बनाया है। यह एक 5-डोर इलेक्ट्रिक व्हीकल है जिसके लिए हाल ही में Euro NCAP ने कार सेफ्टी टेस्ट किया है। टेस्ट में EV ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है और इसके दोनों तरह के ड्राइव मॉडल्स को यह रेटिंग मिली है। BYD ने हाल ही में इस एसयूवी को भारत में पेश किया था। देश में इसका लॉन्च नवंबर 2022 के लिए निर्धारित है। 

Euro NCAP द्वारा किए गए कार सेफ्टी टेस्ट में BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV को 5 स्टार रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग इसके दोनों ही वेरिएंट, लेफ्ट हैंड ड्राइव और राइट हैंड ड्राइव कॉन्फिग्रेशन के लिए दी गई है। Global NCAP की तरह ही Euro NCAP ने इसके बेस एक्टिव ट्रिम को टेस्ट किया है। SUV में कई आकर्षक फीचर्स हैं। इसमें 7 एयरबैग्स दिए गए हैं जिसमें एक सेंट्रल फ्रंट एयरबैग और सीट बेल्ट प्रिटेंशनर शामिल है। इसके साथ ही इसमें ISOFIX एंकरेज और ADAS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ADAS में इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्टट और स्पीड असिस्ट सिस्टम आदि शामिल हैं। ये सभी फीचर्स इसके इंडिया स्पेक्स मॉडल में भी दिए जा रहे हैं। 

टेस्ट रिजल्ट की बात करें तो, इसके एडल्ट प्रोटेक्शन कैटिगरी में कार को 91% रेटिंग मिली है। इसमें 38 तरह के पॉइंट्स पर व्हीकल को परखा जाता है जिसमें से इसने 34.7 पॉइंट्स का स्कोर किया है। ऑफसेट बैरियर टेस्ट और फुल विड्थ रिजिड बैरियर टेस्ट में एसयूवी ने अच्छा परफॉर्म किया, जिसमें इसने ड्राइवर और पैसेंजर दोनों की ही सेफ्टी को सुनिश्चित रखा। साइड से लगने वाला आघात के मामले में भी कार सेफ साबित हुई लेकिन साइड पोल टेस्ट में ड्राइवर के सीने वाले एरिया के लिए यह थोड़ी कमजोर साबित हुई। 

चाइल्ड ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन टेस्ट में भी इलेक्ट्रिक कार ने अच्छा स्कोर किया है। इसके लिए 6 से 10 साल के बच्चे के बराबर डमी इसमें बैठाई गईं थी जिसके लिए अच्छा प्रोटेक्शन देखने को मिला। पेडेस्ट्रियन या पैदल चलने वाले लोगों के प्रोटेक्शन के मामले में इसने अच्छा परफॉर्म नहीं किया। इसके लिए इसे 72 पॉइंट्स पर टेस्ट किया गया जिसमें कार ने केवल 37.5 पॉइंट्स का स्कोर किया और 69% प्रोटेक्शन स्कोर किया। कार के बॉनट द्वारा पैदल यात्रियों के लिए अच्छा प्रोटेक्शन दिखाई दिया जबकि विंडस्क्रीन पिलर्स पर यह कमजोर था। गाड़ी के बम्पर ने भी पेडेस्ट्रियन के पैरों के लिए अच्छा प्रोटेक्शन परफॉर्म किया, लेकिन पेल्विस एरिया (जांघों और पेट के बीच) पर यह प्रोटेक्शन अच्छा नहीं पाया गया। 
Advertisement

BYD e6 MPV के लॉन्च के बाद कंपनी का भारत में यह दूसरा मॉडल लॉन्च होने जा रहा है। कार के लिए अभी तक कंपनी ने कीमत की घोषणा नहीं की है। इसकी कीमत का खुलासा भी नवंबर में कंपनी द्वारा किया जाना है। हालांकि, कार के लिए कंपनी बुकिंग्स शुरू कर चुकी है। 50 हजार रुपये की टोकन मनी के साथ कार को बुक किया जा सकता है। कार में अत्याधुनिक फीचर्स हैं और कहा जा  रहा है कि यह टाटा मोटर्स को कड़ी टक्कर दे सकती है। इसकी पहली 500 यूनिट्स की डिलीवरी कंपनी जनवरी में शुरू करेगी, ऐसा कहा गया है। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.